Nashik Trimbakeshwar Kumbh 2027 ( सोर्स:सोशल मीडिया ) 
महाराष्ट्र

नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ की तैयारियां तेज, कुंभ कार्यों में बाधा डालने वालों पर दर्ज होगी कार्रवाई

Kumbh Infrastructure Works: नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि काम में जानबूझकर देरी या बाधा डालने वालों के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी।

अंकिता पटेल

Nashik Trimbakeshwar Kumbh 2027: अगले वर्ष होने वाले नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए महाराष्ट्र सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई दुर्भावनापूर्ण तरीके से या जानबूझकर कुंभ मेले के कार्यों में देरी करने या चाधा डालने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सीधे मुकदमे (एफआईआर) दर्ज किए जाएंगे।

22 हजार करोड़ से अधिक के कार्यों को हरी झंडी

शिखर समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने कुंभ मेले के लिए प्रस्तावित हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी। कुल 22,181 करोड़ रुपये के कार्यों को मान्यता दी गई है।

इसमें पहले चरण के लिए 5,140 करोड़ और दूसरे चरण के लिए 17,041 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। नासिक क्लण मार्ग (रिंग रोड), पुल, घाटों का जीर्णोद्धार, हवाई अड्डे का विस्तार, पानी की योजनाएं, सीसीटीवी नेटवर्क और रामकुंड पथ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी गई है। कुंभमेला प्राधिकरण को सभी बुनियादी ढांचे के काम मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा करने का आदेश दिया गया है। बैठक

के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुंभमेला महाराष्ट्र और भारत का प्रतिबिंब है। इसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु आएंगे, इसलिए इसका आयोजन वैश्विक स्तर का होना चाहिए, हालांकि, उनके द्वारा दी गई 'मुकदमा दर्ज करने' की चेतावनी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारों का मानना है कि उनका इशारा उन लोगों की ओर था जो भूमि अधिग्रहण या टेंडर प्रक्रियाओं में अड़चनें पैदा कर रहे हैं।

बैठक में ये गणमान्य रहें उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में छगन भुजबल, गिरीश महाजन, शिवेंद्रसिंहराजे भोसले, प्रताप सरनाईक सहित नासिक के कई विधायक (सीमा हिरे, देवयानी फरांदे, दिलीप बनकर, राहुल ढिकले आदि) और नासिककी महापौर हिमगौरी आहेर मौजूद थीं। सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह