नासिक हवाई अड्डा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

फिर से शुरू होगी नासिक-जयपुर उड़ान सेवा, जानिए क्या है फ्लाइट की टाइमिंग और किराया

नासिक से राजस्थान के जयपुर के लिए उड‍़ान सेवा एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। हवाई यात्रियों को जल्द की इस सेवा का लाभ मिलेगा। यह सेवा दो महीने से बंद थी...

आकाश मसने

नासिक: नासिक से राजस्थान के जयपुर के लिए उड‍़ान सेवा एक बार फिर से शुरू होने जा रही है। हवाई यात्रियों को जल्द की इस सेवा का लाभ मिलेगा। दो महीने बाद यह उड़ान एक बार फिर शुरू होगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगी।

नासिक-जयपुर उड़ान सेवा, जो दो महीने से निलंबित थी, 1 फरवरी से पुनः शुरू होने जा रही है। सेवा के लिए बुकिंग 21 जनवरी को शुरू हुई थी, और इसे पहले की तरह ही यात्रियों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। नासिक से राजस्थान में व्यापार, पर्यटन और पारिवारिक मुलाकातों के लिए बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। लेकिन सीधी उड़ानें न होने से उन्हें असुविधा होती थी।

14 दिसंबर से बंद थी उड़ान

इसी पृष्ठभूमि में इंडिगो ने 29 अक्टूबर को नासिक से इंदौर होते हुए जयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की थी। लेकिन दृश्यता संबंधी समस्याओं और तकनीकी कारणों से 14 दिसंबर से सेवा स्थगित कर दी गई थी। अब सेवा को फिर से शुरू किया जा रहा है और मंगलवार से बुकिंग शुरू हो गई है।

सप्ताह में तीन दिन होगी उड़ान

दिलचस्प बात यह है कि कुछ ही समय में दोपहर तक 78 में से 58 सीटें बुक हो गईं, जिसके परिणामस्वरूप पहले ही दिन उड़ान का किराया 13 हजार रुपए तक पहुंच गया था। यह उड़ान सेवा सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ओझर से संचालित होगी। महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

जानिए क्या है फ्लाइट का टाइमिंग

इन दिनों में फ्लाइट जयपुर से सुबह 11:20 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे ओझर पहुंचेगी। इसके बाद यह दोपहर 2:40 बजे ओझर से उड़ेगी होगी और शाम 5:30 बजे जयपुर पहुंचेगी, जिसमें इंदौर में 20 मिनट का स्टॉप होगा।

वर्तमान में, ओझर एयरपोर्ट नई दिल्ली, अहमदाबाद, नागपुर, हैदराबाद, गोवा, इंदौर, लखनऊ और बैंगलोर के लिए सेवाएं प्रदान करता है। अब जयपुर को भी इस सूची में जोड़ा जाएगा।

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन