नंदुरबार में पति ने जलाया ससुराल (सौ. सोशल मीडिया ) 
नंदुरबार

Nandurbar News: पारिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक रूप, गुस्से में जलाया ससुराल और पड़ोसी का घर

Nandurbar Family Dispute Fire Case: नंदुरबार में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने गुस्से में अपने ससुराल के घर में आग लगा दी। घटना में दो घर जलकर राख हो गए, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

अपूर्वा नायक

Nandurbar Family Dispute Fire Case News Update: जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ससुराल के घर में आग लगा दी।

आरोपी मिथुन पडवी का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण पत्नी मायके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई बार पत्नी को वापस घर आने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। जब ससुराल वालों ने भी उसे भेजने से इनकार किया, तो आरोपी गुस्से में आ गया और ससुराल के घर में आग लगा दी।

दो घर जलकर राख

आग इतनी तेजी से फैली कि पड़ोसी का घर भी इसकी चपेट में आ गया। गर्मी और तेज हवाओं के कारण आग विकराल रूप ले बैठी और दोनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

घटना का वीडियो आया सामने

घटना का एक वायरल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके, आग पर काबू पाने में काफी समय लगा और तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

आरोपी फरार, पुलिस तलाश में

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सास की शिकायत पर नंदुरबार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जांच जारी

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान