भाजपा नेता अशोक चव्हाण (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नांदेड़

'अशोक चव्हाण ने पैसे लेकर दिया टिकट', नांदेड़ के पूर्व पार्षद का बड़ा आरोप, BJP नेता ने दिया ये जवाब

Nanded News: महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले महानगर पालिका चुनावों से पहले पूर्व पार्षद ने अशोक चव्हाण पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया, जिसे चव्हाण ने खारिज किया।

आकाश मसने

Ashok Chavan Ticket Allegation: महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले महानगर पालिका चुनावों के बीच नांदेड़ के पूर्व पार्षद भानुषी रावत ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया। चव्हाण ने इसे पूरी तरह खारिज किया और आरोपों को निराधार बताया।

नांदेड़ शहर के भानुषी रावत ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने धनवान उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए 50 लाख रुपये लिए। रावत ने कहा कि पार्टी ने पैसे के बदले टिकट देकर अपने मेहनती और वफादार कार्यकर्ताओं की बलि दी है।

मेहनती कार्यकर्ताओं की उपेक्षा

रावत ने दावा किया कि वर्षों तक पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने बेटे के लिए वार्ड नंबर 16 से भाजपा टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने आखिरी समय में नामांकन रद्द कर दिया।

अशोक चव्हाण ने किया खंडन

अशोक चव्हाण ने आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, “मैंने किसी से पैसे नहीं मांगे हैं। मेरा सामाजिक और राजनीतिक जीवन 50 सालों से है और मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया।” चव्हाण ने पत्रकारों से कहा कि ये आरोप पूरी तरह निराधार हैं। भानुषी रावत वर्ष 1980 से चव्हाण के राजनीतिक सहयोगी रहे हैं और उन्हें उनके कट्टर समर्थक के रूप में जाना जाता है। इस कारण यह आरोप राजनीतिक और चुनावी चर्चा का विषय बन गया है।

15 जनवरी को होगा मतदान

नांदेड़ महानगरपालिका समेत महाराष्ट्र की 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा। मतगणना अगले दिन यानी 16 जनवरी को की जाएगी। चुनाव के इस चरण में उम्मीदवार चयन को लेकर उत्पन्न असंतोष और आरोप-प्रत्यारोप चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग