स्वास्थ्य सेवक की प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- AI
नागपुर

दिवाली पर नागपुर जिला परिषद के 40 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, स्वास्थ्य सेवक के पद पर नियुक्ति

Nagpur Zilla Parishad: नागपुर जिला परिषद ने दिवाली पर 40 परिचारकों को स्वास्थ्य सेवक पद पर पदोन्नत किया है। सीईओ विनायक महामुनि के निर्देश पर पारदर्शी काउंसलिंग प्रक्रिया से पदस्थापना पूरी की गई।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर जिला परिषद के 40 परिचारक कर्मचारियों को पदोन्नति मिली।

  • सभी को स्वास्थ्य सेवक (पुरुष) के पद पर नियुक्त किया गया।

  • 4 नवंबर 2026 को काउंसलिंग के जरिए पूरी हुई प्रक्रिया।

  • 13 तहसीलों के 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीन उपकेंद्रों में होगी पदस्थापना।

Nagpur Rural Health Infrastructure: दिवाली के त्योहार के अवसर पर नागपुर जिला परिषद के सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत आने वाले 40 परिचारक कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य सेवक (पुरुष) के पद पर पदोन्नति की सौगात मिली।

जिला परिषद के सीईओ विनायक महामुनि के आदेशानुसार, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (सामान्य प्रशासन) अंशुजा गराटे की उपस्थिति में 4 नवंबर 2026 को काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शी और नियोजनबद्ध तरीके से पदोन्नति एवं पदस्थापना की प्रक्रिया पूरी की गई।

13 तहसीलों के 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्ति

नागपुर जिला परिषद के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा का कार्य करने वाले जिले के 13 तहसीलों के 56 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीन विभिन्न उपकेंद्रों में इन 40 कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवक (पुरुष) के पद पर पदोन्नति दी गई है।

विशेष बात यह है कि परिचर पद से स्वास्थ्य सेवक पद पर एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पदोन्नति देने की यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया रही है।

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की पारदर्शी और चरणबद्ध पदोन्नति प्रक्रिया जारी रखने की योजना बनाई गई है। इससे न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। 

समुपदेशन के बाद 60 में से 40 का चयन

ग्राम विकास विभाग के सेवा प्रवेश नियमों के अनुसार, स्वास्थ्य सेवक (पुरुष) के पद के लिए 75 प्रतिशत सीधी भर्ती और 25 प्रतिशात पदोन्नति का अनुपात निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार 71 पद रिक्त थे।

इसके लिए 97 पात्र परिचर कर्मचारियों में से 60 कर्मचारी समुपदेशन के लिए उपस्थित हुए थे। इनमें से 40 कर्मचारियों ने पदोन्नति के लिए सहमति जताई जिसके बलते उन्हें पदोन्नति दी गई।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ व्यवस्था को अनुभवी मानव संसाधन उपलब्ध होगा। मातृ एवं बाल स्वास्थ्य टीकाकरण, स्वास्थ्य सर्वेक्षण, संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण तथा शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा।

त्योहार के बीच राजनैतिक रैली से व्यापार को झटका! ट्रेडर्स ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर चिंता जताई

Ankita Bhandari Murder Case: राजघाट पर धरना दे रहे अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हटाया, मां की बिगड़ी तबीयत

मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें हुई थीं लापता, NDRF ने सुबह 5:30 बजे सभी को सुरक्षित निकाला

Weather Today: मुरासु तूफान का असर हुआ कम, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ; 7 राज्यों में येलो अलर्ट

साइबर अपराधियों के निशाने पर बैंक और नॉन-बैंकिग सॉफ्टवेयर! एजेंसी ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट रहने को कहा