एकशिक्षकीय स्कूलों में शिक्षक प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
नागपुर

510 रिक्त पद, 385 शिक्षकों की नियुक्ति... फिर भी नागपुर जिला परिषद स्कूलों में 125 पद खाली

Nagpur Zilla Parishad School News: नागपुर जिला परिषद में पवित्र पोर्टल के जरिए दो चरणों में 385 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। 103 नए शिक्षकों की जॉइनिंग जल्द होगी, लेकिन 125 पद अब भी रिक्त हैं।

प्रमोद यादव

Nagpur Zilla Parishad Teacher Recruitment: नागपुर जिला परिषद के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए चल रही पवित्र पोर्टल भर्ती प्रक्रिया के बावजूद शिक्षकों के रिक्त पद पूरी तरह नहीं भर पाए हैं।

पवित्र पोर्टल के माध्यम से घोषित 510 रिक्त पदों में से अब तक दो चरणों में 385 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। इसके बाद भी 125 शिक्षक पद रिक्त हैं। दूसरे चरण में 103 शिक्षकों का चयन किया गया है, जिन्हें अगले सप्ताह स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

आदेश के बाद संबंधित स्कूलों में नियुक्ति

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में जिला परिषद की शालाओं के लिए 282 शिक्षकों का चयन किया गया था। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद इन शिक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी किए गए और संबंधित स्कूलों में उन्हें नियुक्त किया गया।

अब दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। पवित्र पोर्टल पर जिला परिषद के स्कूलों में शिक्षकों के 510 रिक्त पदों की जानकारी प्रकाशित की गई थी। इनमें से पहले चरण में 282, जबकि दूसरे - चरण में 103 शिक्षकों का चयन किया गया है। इस तरह दोनों चरणों को मिलाकर 385 पदों पर - नियुक्तियां हो चुकी हैं।

एक शिक्षकीय स्कूलों को प्राथमिकता

नागपुर जिला परिषद की कई शालाएं वर्तमान में केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रही है, ऐसे में संबंधित शिक्षक के अवकाश पर जाने की स्थिति में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। कई बार ऐसी स्थिति में नजदीकी अथवा अन्य स्कूल के शिक्षक की अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ती थी।

इसी समस्या को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया में एकशिक्षकीय स्कूलों में शिक्षक उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही अधिक विद्यार्थी संख्या वाले स्कूली में रिक्त पद भरने पर भी जोर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को नियमित रूप से शिक्षण उपलब्क कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।

510 रिक्त पदों की जानकारी

भर्ती का चरण / विवरणपद / चयनित शिक्षक
पहला चरण282
दूसरा चरण103
कुल चयनित शिक्षक385
कुल घोषित रिक्त पद510
अभी शेष रिक्त पद125

दूसरे चरण के शिक्षकों के दस्तावेज की जांच जारी

पवित्र पोर्टल के दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों की सूची जिला परिषद को प्राप्त हो चुकी है, शिक्षा विभाग के अनुसार चयनित शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले सप्ताह 103 नवनियुक्त शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।

नियुक्ति को लेकर सवाल बरकरार

नागपुर जिला परिषद के स्कूलों में दो चरणों में 385 शिक्षकों की नियुक्ति के बाद भी 125 पद रिक्त रह गए हैं। ऐसे में एकशिक्षकीय स्कूलों और अधिक विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना शिक्षा विभाग के सामने चुनौती बनी हुई है। शेष रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी होने पर जिला परिषद की शालाओं में शिक्षक उपलब्धता की स्थिति में और सुधार होने की संभावना है।

किरेन रिजिजू ने बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन को किया सम्मानित, कहा, पूरे देश के लिए गर्व का क्षण, देखें VIDEO

अपराधियों के मन में मौत का डर जरूरी... दिल्ली में रेप की घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुलिस को दिए आदेश

चुनाव में याद आते हैं जाति-धर्म, बाढ़ में सब डूब जाता है, सांसद पप्पू यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर तंज

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, निलंबन की मांग की हुई खारिज; खबर के आधार पर आदेश देने से मना

Aadhaar Name Update Rules: UIDAI ने जारी की नई SOP, जानिए आधार कार्ड में नाम सुधारने के नए नियम