नागपुर

युवक को मौत के घाट उतारा, 3 आरोपी गिरफ्तार

नवभारत डेस्क

नागपुर. संबंध तोड़ने के बावजूद प्रेमिका पर विवाह के लिए दबाव डाल रहे युवक को प्रेमिका के भाई और उसके दोस्तों ने चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना अजनी थाना क्षेत्र में हुई. मृतक रमानगर, 85 प्लॉट निवासी निखिल शाहू उके (29) बताया गया. पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पकड़े गए आरोपियों में परिसर में ही रहने वाले हिमांशु प्रदीप मून (29), कौशल्यानगर निवासी विशाल उर्फ काल्या लक्ष्मण फूलमाली (22) और अंकित नीलेश वाघमारे (25) का समावेश है. निखिल रिलायन्स फ्रेश में नौकरी करता था. हिमांशु उसका दूर का रिश्तेदार है. इस वजह से दोनों का एक-दूसरे के घर पर जाना-आना था. हिमांशु की बहन के साथ निखिल के प्रेम संबंध थे. दोनों परिवारों को भी इसकी जानकारी थी और विवाह भी होना था. कुछ दिन पहले निखिल का युवती के साथ विवाद हो गया.

युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद भी निखिल उस पर विवाह के लिए दबाव डाल रहा था. युवती ने अपने भाई हिमांशु को इसकी जानकारी दी. मंगलवार की रात 11 बजे हिमांशु ने निखिल को फोन करके मिलने बुलाया. हिमांशु के घर के सामने ही दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा होती रही. हिमांशु ने उसे अपनी बहन से दूर रहने की सलाह दी. बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा. दोनों के बीच विवाद हो गया.

हिमांशु और उसके साथियों ने निखिल के पेट, छाती और पीठ पर चाकू से वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इसके बाद हमलावर फरार हो गए. निखिल ने मदद के लिए हिमांशु के ही घर पर गया. उसके परिजनों ने निखिल के परिवार और दोस्तों को घटना की जानकारी दी. उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया.

अजनी पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपियों को ढूंढ निकाला. उन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल ही रही थी कि बुधवार को तड़के निखिल की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया. हिमांशु के खिलाफ पुराना मारपीट का मामला दर्ज होने की जानकारी मिली. पुलिस अन्य 2 आरोपियों का भी क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही है.

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान