नागपुर

महिला डॉक्टर के साथ मारपीट, आरोपी युवक गिरफ्तार

नवभारत डेस्क

नागपुर. शासकीय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल परिसर में स्थित उपहार गृह में एक महिला डॉक्टर के साथ मारपीट होने की घटना से पूरे परिसर में खलबली मच गई. बताया जाता है कि मारपीट करने वाला युवक डॉक्टर का ब्वॉयफ्रेंड था. आरोपी युवक को कुछ घंटों में ही अजनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार महिला डॉक्टर की युवक के साथ दोस्ती थी. दोनों निरंतर मिलते रहे और दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई. कुछ दिन पहले किसी कारण को लेकर दोनों का विवाद हो गया. मंगलवार को महिला अस्पताल के भीतर स्थित कैंटीन में बैठी थी.

इसी समय उसका ब्वॉयफ्रेंड वहां पहुंचा. कुछ देर दोनों के बीच बहस चलती रही. अचानक युवक ने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी. पास बैठे छात्रों और कर्मचारी मदद के लिए दौड़े. इसी दौरान आरोपी फरार हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. अजनी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया.

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल