शीतसत्र व्यवस्थाओं का योजनाबद्ध क्रियान्वयन करें (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

शीतसत्र व्यवस्थाओं का योजनाबद्ध क्रियान्वयन करें, विभागीय आयुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

Nagpur News: विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने सभी स्थानीय प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं के योजनाबद्ध और सख्त क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

आंचल लोखंडे

Nagpur City: शीतकालीन सत्र के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने सभी स्थानीय प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं के योजनाबद्ध और सख्त क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने खान-पान उपलब्ध कराते समय खाद्य पदार्थों का उचित नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मुंबई में मानसून सत्र के दौरान विधायक संजय गायकवाड़ ने विधायक निवास में घटिया खाना परोसे जाने पर एक कैंटीन कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इससे खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। साथ ही, विधायक गायकवाड़ की आलोचना भी हुई थी। शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर विभागीय कार्यालय में बैठक हुई।

अधिकारियों को दिए निर्देश

इसमें जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, मनपा की सह आयुक्त वसुमना पंत, पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार, ट्रैफिक डीसीपी लोहित मतानी, तेजूसिंह पवार, लक्ष्मीकांत राउलकर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सत्र में आने वाले मंत्रियों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आवश्यक आवास और वाहन व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। बिदरी ने सुझाव दिया कि इन दोनों व्यवस्थाओं की योजना सावधानीपूर्वक बनाई जाए और उन्हें सख्ती से लागू किया जाए।

विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

बैठक में केवल पत्रकारों के लिए सुयोग में आवास और सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय के अधिकारियों के लिए वनमती में आवास उपलब्ध कराने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता, जलापूर्ति एवं अग्निशमन व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं, सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय के नागपुर निदेशक कार्यालय द्वारा तैयार की जाने वाली शीतकालीन सत्र संपर्क पुस्तिका आदि मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!