पुलिस ने 2 नाबालिगों सहित 8 आरोपियों को पकड़ा  फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर में फिल्मी स्टाइल में लूट! वाइन शॉप मालिक से 3 लाख की डकैती, 24 घंटे में 8 गिरफ्तार

Nagpur Crime News: नागपुर के गोकुलपेठ में वाइन शॉप मालिक से 3 लाख रुपये की लूट। पुलिस ने 24 घंटे में 2 नाबालिगों समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया, दुकान के कर्मचारी ने ही दी थी टिप।

प्रमोद यादव

Nagpur Gokulpeth Robbery Wine Shop: नागपुर जिले में दुकान बंद करके घर लौट रहे वाइन शॉप संचालक से गोकुलपेठ परिसर में 8 आरोपियों ने मिलकर 3 लाख रुपये का माल लूट लिया था। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था।

अंबाझरी पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीमें भी जांच में जुटी थी। 100 से ज्यादा स्थानों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला।

पुलिस ने 2 नाबालिगों सहित 8 आरोपियों को पकड़ा

इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिगों सहित 8 आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एकता कॉलोनी, यादवनगर निवासी परवेज प्यारे खान, धनंजय ताराचंद आवटे, आवेज खान लतीफ खान, मोहम्मद नदीम मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद रोमान मोहम्मद इरफान शेख और सेमिनरी हिल्स निवासी मोहम्मद बिलाल ख्वाजा पाशा का समावेश है।

डीसीपी क्राइम दीपक अग्रवाल ने बताया कि कॉफी हाउस चौक पर जोहरी वाइन शॉप के संचालक सागर जोहरी गुरुवार की रात 11 बजे दुकान बंद करके कार क्र. एम.एच.31-ई.यू. 4009 से घर जा रहे थे।

गोकुलपेठ कैनल रोड पर लाल रंग की कार ने उन्हें ओवरटेक करके रास्ता रोका। 2 आरोपी कार से नीचे उतरे। एक आरोपी ने पिछली सीट की खिड़की का शीशा तोड़ा जबकि दूसरा सागर से हाथापाई करने लगा। सागर अपनी कार से दूर चले गए।

पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों पकड़ा

नागपुर जिले की पुलिस 24 घंटे के भीतर उपरोक्त 6 आरोपियों के साथ 2 नाबालिगों को भी हिरासत में ले लिया। उनसे लूट का सारा माल जब्त किया जा चुका है।

जांच में पता चला कि जोहरी वाइन शॉप में काम करने वाला अनिकेत नामक लड़का बिलाल का दोस्त है। वह अक्सर वाइन शॉप के धंधे और जमा होने वाली रकम के बारे में बिलाल से चर्चा करता था।

क्राइम ब्रांच की 4 टीमों का किया गठन

इसी दौरान अन्य आरोपी दोपहिया वाहन पर वहां पहुंचे। गाड़ी को लात मारने लगे, एक आरोपी ने चाकू निकालकर सागर को धमकाया। पिछली सीट पर रखे बैग सहित 2.35 लाख रुपये नकद और लैपटॉप सहित 3 लाख रुपये का माल लूटकर फरार हो गए।

अग्रवाल ने बताया कि पहले फरियादी ने 4 लाख नकद होने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में रखम 3 लाख 5 हजार होने का पता चला।

आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की 4 टीमें गठित की गई। गोकुलपेठ सहित आस-पास के 15 किमी एरिया में लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एआई के जरिए आरोपियों की पहचान की गई।

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान