बारिश (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

Maharashtra Monsoon: विदर्भ में अब नहीं बरसेंगे बादल! मध्य महाराष्ट्र में अलर्ट

Maharashtra Monsoon: मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र में कुछ जिलों में बारिश का येलाे अलर्ट जारी किया है। वहीं विदर्भ में धूप-छांव के खेल के बीच गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं।

आकाश मसने

Maharashtra Weather Update: अगस्त की शुरुआत के साथ ही बादलों ने नहीं बरसने की जिद पकड़ ली है। बारिश नहीं होने के कारण अब तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। नागपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन में गर्मी और उमस हालाकान कर रही है। रविवार को सुबह बदराया मौसम रहा। दोपहर के वक्त कुछ देर के लिए धूप खिली। इसके बाद इक्का-दुक्का स्थानों पर चंद मिनटों की बौछारें पड़ीं। अच्छी बारिश नहीं होने और धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई।

संडे को दिनभर लोग उमस से हलाकान रहे। मौसम विभाग ने रविवार को सिटी का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया। यह औसत से 3.6 डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। संडे को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 0.4 डिग्री कम रहा। शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आई।

पूरा विदर्भ गर्मी से त्रस्त

बता दें कि नागपुर समेत पूरे विदर्भ में बारिश नदारद है। विदर्भ के इक्का-दुक्का जिलों को छोड़कर अधिकतर जिलों का तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रविवार को ब्रह्मपुरी में 12.8 मिमी बारिश दर्ज की। जबकि बुलढाणा में 1 मिमी और नागपुर में मात्र 0.2 मिमी बारिश हुई।

7 तक बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग ने आगामी 7 अगस्त तक इसी तरह का मौसम रहने के संकेत दिए हैं। उक्त अवधि के दौरान धूप-छांव का खेल चलता रहेगा। हालांकि अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन अच्छी बारिश नहीं होगी। इक्का-दुक्का इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

काेंकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कुछ स्थानों पर और मराठवाड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दक्षिण कोंकण-गोवा जिलों में अधिकांश स्थानों पर, उत्तर कोंकण जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उत्तर मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

सोलापुर, नांदेड़, लातूर, धाराशिव में बारिश का येलाे अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए सोलापुर, नांदेड़, लातूर, धाराशिव में बारिश का येलाे अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ तूफान बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

तिरंगे की शान में ड्यूटी निभाते हुए कांस्टेबल ए. धर्मराज ने गंवाई जान, CM विजय ने परिवार को दिए 30 लाख

NEET में 570 अंक फिर भी नहीं मिली सीट तो बदली राह, 21 की उम्र में शुभांगी ने क्रैक कीं 5 सरकारी नौकरियां

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक