मानसून की सांकेतिक फोटो AI Generated Image
नागपुर

नागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

Nagpur Weather Update: नागपुर में दो दिनों से जोरदार बारिश के बजाय बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने 13 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

अंकिता पटेल

Nagpur Rain Forecast August: नागपुर शहर में जोरदार बारिश का इंतजार अब भी खत्म नहीं हुआ है। बीते दो दिनों से नागपुर में केवल बूंदाबांदी और हल्की बौछारें हो रही हैं। रविवार को भी सुबह से रात तक रुक-रुककर फुहारों का सिलसिला जारी रहा। हालांकि अच्छी बारिश नहीं हुई, लेकिन दिनभर बादल छाए रहने और रिमझिम फुहारों के कारण मौसम में ठंडक बनी रही।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार शाम 5.30 बजे तक 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद रात में भी शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि देर रात कई स्थानों पर दोबारा बौछारें पड़ीं।

2.6 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

बारिश और बादलों के प्रभाव से शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.3 डिग्री कम है। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की गिरावट आई।

वहीं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.1 डिग्री अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें:-Birthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान

13 अगस्त तक बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने नागपुर समेत विदर्भ के अधिकांश जिलों में आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई है। 10 से 13 अगस्त तक नागपुर में रोजाना हल्की बारिश होने के संकेत हैं। कुछ इलाकों में इस दौरान मध्यम बारिश भी हो सकती है।

ऐसे में शहरवासियों को फिलहाल जोरदार बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, हालांकि अगले कुछ दिनों तक बादल और रिमझिम फुहारों का दौर जारी रहने की संभावना है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?