सड़क सुरक्षा अभियान (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

हम ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं…आप भी करें…, सड़क सुरक्षा के लिए ‘जन आक्रोश’ की ‘गांधीगिरी'

Road Safety: नागपुर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान में जन आक्रोश के 30 कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रिया जैस

Nagpur News: सीताबर्डी के वेरायटी चौक सिग्नल पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाले या बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को ‘हम ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं …आप भी करें…’ संदेश वाले बोर्ड थमाकर सड़क सुरक्षा के लिए कार्यरत सामाजिक संस्था ‘जन आक्रोश’ ने गुरुवार को ‘गांधीगिरी’ का अनोखा तरीका अपनाया।

आमतौर पर पीले टी-शर्ट पहने संग‍ठन के स्वयंसेवक सिग्नल पर खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हैं और चालकों से अनुशासन व सुरक्षा बनाए रखने की अपील करते हैं। जो वाहन चालक सिग्नल तोड़ते हैं या लेन की अनदेखी करते हैं, उन्हें ये स्वयंसेवक विनम्रता से रोककर ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए समझाते हैं।

जन आक्रोश के 30 कार्यकर्ता शामिल

लेकिन गुरुवार को संस्था ने एक अनोखा कदम उठाया। ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले और नियम तोड़ने वाले दोनों ही वाहन चालकों को उन्होंने हाथ में ‘हम ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं… आप भी करें’ लिखे बोर्ड थमाए, ताकि वे खुद भी और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित करें। इस अभियान में जन आक्रोश के 30 कार्यकर्ता शामिल थे।

सचिव रवींद्र कासखेडीकर ने कहा कि जब किसी को कहा जाता है कि यह मत करो तो इंसान अक्सर वही काम करता है। यह मानव स्वभाव है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने अपने अभियान में थोड़ा बदलाव किया है। गांधीजी के सिद्धांतों को अपनाकर हम ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों को यह बोर्ड देते हैं और उन्हें हमारे साथ खड़ा होने के लिए कहते हैं। वे इसका विरोध नहीं करते, न ही इसे सजा मानते हैं बल्कि आत्म-सुधार का अवसर समझते हैं।

चालान में जाता है समय

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के पास सीमित जनशक्ति है जिनका अधिकतर समय चालान जारी करने और कागजी कार्यवाही में चला जाता है। हम अधिक मानवीय और प्रभावी तरीके से योगदान देना चाहते थे। उल्लंघन करने वालों को सजा नहीं बल्कि आत्म-बोध के माध्यम से सिखाना चाहते थे।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन