नागपुर जल संकट, कामठी रोड, पाइपलाइन लीकेज, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

गर्मी में 'आधा नागपुर' प्यासा, पर पाइपलाइन से पानी बहा बेतहाशा! 26 टंकियों की सप्लाई प्रभावित

Nagpur Water Supply News: कामठी रोड पर 1300 फीडर मेनलाइन में लीकेज से नागपुर की 26 टंकियों की जलापूर्ति प्रभावित हुई। आपातकालीन शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य शुरू किया गया।

अंकिता पटेल

Nagpur Water Supply Kamthi Road: नागपुर कामठी रोड स्थित साई मंदिर परिसर में एयर चॉल्व के पास के 1300 (K1300) फीडर मेनलाइन में अचानक लॉकेज पाया गया। भीषण गर्मी के दिनों में अचानक उजागर हुए इस लोकेज की भनक लगते ही मनपा और ओसीडब्ल्यू की ओर से युद्ध स्तर पर दुरुस्ती का कार्य शुरू किया गया किंतु कार्य का दायरा काफी बड़ा होने के कारण बुधवार की शाम लगभग 26 टंकियों की जलापूर्ति प्रभावित रही, फलस्वरूप आधे शहर की जलापूर्ति ठप रही। बहरहाल इस रिसाव को ठीक करने के लिए विभाग द्वारा तत्काल आपातकालीन शटडाउन लिया गया है और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

ये इलाके हुए प्रभावित

जलापूर्ति से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में नंदनवन (मौजूदा ESR, ESR 1 और ESR 2), ताजबाग, खरबी, शांतिनगर, वांजरी, बस्तरवाड़ी (IA, IB और 2), भारतवाड़ी, कलमना, सुभाननगर, मिनीमाता, भांडेवाड़ी, लकड़गंज (ESR 1 और ESR 2), बाबुलवन, पारडी (ESR 1 और ESR 2), बिनाकी (मौजूदा ESR, ESR 1 और ESR 2), उप्पलवाड़ी NIT, और इंदोरा (ESR 1 और ESR 2) शामिल हैं।

आज भी कई इलाकों की आपूर्ति रहेगी बाधित

शहर के नारा घाट इलाके में 800 मिमी व्यास वाली ओमनगर फीडर (पैच 4) लाइन में लीकेज होने के कारण टंकियों की जल आपूर्ति पर गहरा असर पड़ा है। इस गभीर समस्या को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल आपातकालीन शटडाउन लिया है और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।

इस मरम्मत कार्य और शटडाउन के कारण 28 मई को कुछ कमांड एरिया में सुबह और शाम की जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी जिनमें नारा कमांड एरिया अंतर्गत ओमनगर, आर्यनगर नारा बस्ती, प्रीति सोसाइटी, एकता कॉलोनी, आराधना कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, नूरी कॉलोनी, नटराज सोसाइटी, अलकार सोसाइटी, साई प्रसाद सोसाइटी, तवक्कल सोसाइटी, संत ज्ञानेश्वर सोसाइटी, शिवकृष्ण धाम सोसाइटी, इंडियन सोसाइटी, कोहिनूर सोसाइटी और बद्रीनाथ सोसाइटी। इसी तरह से नारी कमांड एरिया, जरीपटका कमांड एरिया, नारा एनआईटी कमांड एरिया पर आश्रित बस्तियों में भी जलापूर्ति नहीं होगी।

नेपाल के लिए भारत सरकार और विपक्ष एक, मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी-शाह को लिखा पत्र, हर संभव मदद देने की अपील

National Sports Day पर मेजर ध्यानचंद को नमन, PM मोदी वीडियो शेयर कर बोले- उनकी प्रतिभा पीढ़ियों को...

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम