

Nagpur Water Shutdown: नागपुर महानगर पालिका ने 15 मई को गोरेवाड़ा ईएसआर और जीएसआर सीए क्षेत्रों में 10 घंटे के लिए जल आपूर्ति बंद (शटडाउन) रखने की घोषणा की है। पानी की आपूर्ति सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक पूरी तरह से चाधित रहेगी। महानगर पालिका के अनुसार, यह शटडाउन नेताजी नगर, गोरेवाड़ा में 450 मिमी 200 मिमी व्यास वाले इनलेट पाइप के इंटरकनेक्शन कार्य को पूरा करने के लिए किया जा रहा है।
इस आवश्यक बुनियादी ढांचे के रखरखाव के कारण मंगलवारी जोन के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों के निवासियों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। नागपुर महानगर पालिका ने इन सभी क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए शटडाउन से पहले ही अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें और शटडाउन की अवधि के दौरान पानी का उपयोग बेहद किफायत से करें।
प्रभावित होने वाले प्रमुख इलाकों में गोरेवाड़ा बस्ती, विशाखा सोरखइटी, निर्मल नगर, दर्शना सोसाइटी, नटराज सोसाइटी, इकरा स्कूल, महाराणा 1 और 2 शीतला माता मंदिर, जय दुर्गा सोसाइटी, किरीट सोसाइटी, नशेगन सोसाइटी, टॉवर लाइन, गोरेवाड़ा बाबू नगर, एम. बी. टाउन, प्रकाश नगर राठी लेआउट, ग्रीन परित्ता सोसाइटी, मानीडा नगर, गायत्री नगर, बाबा बगदडिया, श्री कृष्ण नगर, गीता नगर, आदर्श नगर, फारस बंधु नगर पुरानी बस्ती, शिंगाबाई टाकली, वेलकम सोसाइटी, आविष्कार सोसाइटी। डोबले लेआउट, राधा कृष्ण नगर और पुरुषोत्तम सुपर मार्केट शामिल है।