FILE- PHOTO 
नागपुर

FIR करवाने मांग रहा था 2.50 लाख, खुद चढ़ा पुलिस के हत्थे

नवभारत डेस्क

नागपुर. एफआईआर करवाने के नाम पर मुंबई की माइक्रो फाइनेंस कंपनी के संचालक से 2.50 लाख रुपये की मांग करने वाला खुद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पकड़ा गया आरोपी कामठी निवासी नरेश दवानी (66) बताया गया. पुलिस को जानकारी मिली कि दवानी कानूनी मामलों में बिचौलिया बनकर लोगों को फंसा रहा था. मुंबई निवासी अनिल लक्ष्मणराव जाधव (57) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. अनिल माइक्रो फाइनेंस कंपनी चलाते हैं.

नागपुर की एक बैंक ने जाधव के साथ धोखाधड़ी की थी. इसकी शिकायत उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से की थी. वर्ष 2021 में एक दोस्त के माध्यम से जाधव की पहचान दवानी से हुई. 1 जून को दवानी ने उन्हें फोन कर कहा कि आपकी शिकायत पर ईओडब्ल्यू प्रकरण की जांच कर रही है. मैं इस काम में आपकी मदद कर सकता हूं. पुलिस विभाग में अच्छी पहचान होने का दावा करके दवानी ने जाधव से 2.50 लाख रुपये की मांग की. जाधव ने अपने लीगल काम के लिए रकम देने से इनकार कर दिया. इसके बाद भी दवानी लगातार उन्हें परेशान कर रहा था. मैं ईओडब्ल्यू के कार्यालय में बैठा हूं.

जल्द ही एफआईआर हो जाएगी. मुझे पैसे नहीं दिए तो एफआईआर नहीं होगी कहकर बार-बार पैसों का मांग करता रहा. पैसे नहीं मिलने पर नुकसान होने की धमकी देने लगा. जाधव ने प्रकरण की शिकायत डीसीपी ईओडब्ल्यू अर्चित चांडक से की. जांच में पता चला कि कुछ दिनों से दवानी कार्यालय के चक्कर काट रहा है और प्रकरण से संबंधित जानकारी ले रहा है.

चांडक ने सदर पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए. जाधव की शिकायत पर दवानी के खिलाफ फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया गया. तुरंत की ईओडब्ल्यू की टीम ने दवानी को हिरासत में ले लिया. उससे पूछताछ जारी है.

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG