आरोपी प्रेमी गिरफ्तार  सोर्स- AI
नागपुर

15 साल का प्रेम संबंध, शादी की मांग-फिर हत्या, नागपुर में महिला की मौत का चौंकाने वाला खुलासा; प्रेमी गिरफ्तार

Nagpur Crime News: नागपुर के वानाडोंगरी में महिला की मौत करंट से नहीं बल्कि हत्या थी। प्रेमी ने शादी के विवाद में सिर पर वार कर हत्या के बाद करंट का नाटक रचा था। 15 वर्षों से दोनों के प्रेम संबंध थे।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर के वानाडोंगरी स्थित मातोश्री लेआउट में 38 वर्षीय कविता पिंपलशेंडे की मौत के मामले में हत्या का खुलासा हुआ।

  • पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की बात सामने आई।

  • पुलिस ने मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन के आधार पर जालना निवासी जावेद शेख को जलगांव से गिरफ्तार किया।

Nagpur Wanadongri Murder Case: नागपुर के MIDC थानांतर्गत वानाडोंगरी के मातोश्री लेआउट में हुई महिला की मौत के मामले की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ। जहां करंट लगने के कारण महिला की मृत्यु होने का अनुमान लगाया जा रहा था वहीं पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में उसकी हत्या का खुलासा हुआ।

पुलिस ने बिना समय गंवाए आरोपी का सुराग ढूंढ निकाला और जलगांव से आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया गया। अनैतिक संबंधों के चलते हत्या होने की बात सामने आई। पकड़ा गया आरोपी शिव कॉलोनी, जालना निवासी जावेद शेख शहीद मन्यार (33) बताया गया।

सोमवार की सुबह 8 बजे के दौरान मातोश्रीनगर निवासी कविता गणेश पिंपलशेंडे (38) को घर में मृतावस्था में पाया गया था। घर की रसोई में हीटर पर पानी गरम हो रहा था। कविता के शरीर पर करंट और चटके लगने जैसे निशान थे जिससे करंट लगने से मौत होने का अनुमान लगाकर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आया ट्विस्ट

नागपुर के MIDC थानांतर्गत वानाडोंगरी मामले में ट्विस्ट तब आया जब पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने कविता की मौत सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किए जाने के कारण होने की जानकारी दी। हीटर से चटके देकर करंट लगने से मौत होने का नाटक करने का खुलासा किया।

पुलिस ने मर्डर के एंगल से जांच शुरू की, घटना के समय कविता के पति गणेश घर पर नहीं थे। वह सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी करते हैं और अपने मूलगांव भंडारा गए हुए थे। गणेश से पूछताछ में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

ऐसे में नागपुर पुलिस ने कविता के मोबाइल का सीडीआर खंगाला। सबसे ज्यादा कॉल जावेद को किए गए थे। घटना के समय उसका लोकेशन भी वानाडोंगरी में था। सोमवार शाम उसका लोकेशन जलगांव में मिला।

डीसीपी एस. ऋषिकेश रेड्डी के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर बाबूराव राऊत ने तुरंत एक टीम जलगांव रवाना की और जावेद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

जावेद इलेक्ट्रिशियन होने का उठाया फायदा

पकड़ा गया आरोपी शिव कॉलोनी, जालना निवासी जावेद शेख शहीद मन्यार पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। कविता की मौत करंट लगने से हुई, यह दिखाने के लिए उसने हीटर से शरीर पर चटके दिए, बाद में हीटर पर पानी गरम करने रख दिया, खेमवार की सुबह गणेश ने कविता को कॉल किया लेकिन प्रतिसाद नहीं मिल रहा था।

ऐसे में उन्होंने रिश्तेदार को फोन किया और बच्चों को घर छोड़ देने को कहा। बच्चे घर पहुंचे तो मां बेहोशी की हालत में दिखाई दी और घटना सामने आई। एपीआई गजानन कोठेवाड़ की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

मंगलवार को पुलिस ने जावेद को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे 17 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखाने के आदेश दिए हैं। महज कुछ घंटों में ही पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

15 वर्षों से कविता और जावेद के प्रेम संबंध थे

पूछताछ में पता चला कि कविता मेस में काम करती थी। उसकी बहन कर विवाह जलगांव में हुआ या। पिछले 15 वर्षों से कविता और जावेद के प्रेम संबंध थे। पति के घर पर नहीं होने पर जावेद नागपुर आ जाता था लेकिन पिछले कुछ समय से यह कविता को नजरअंदाज कर रहा था।

शनिवार को गणेश अपने गांव चले गए। ऐसे में रविवार को जावेद नागपुर शहर आ गया, काम में व्यस्त रहूंगी कहकर कविता ने अपने दोनों बच्चों को रिश्तेदार के घर पर छोड़ दिया, कविता ने जावेद से विवाह करने की मांग की लेकिन वह उससे दूरी बनाना चाहता था।

इस बात पर दोनों का विवाद हुआ सोमवार की सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ जावेद ने भारी वस्तु से कविता के सिर पर वार किया जिससे उसकी मौत हो गई।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे