पुलिस जांच में जुटी सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर के वानाडोंगरी में फिल्मी अंदाज में डकैती! 40 तोला सोना लूटकर भागे 4 बदमाश

Nagpur Crime News: नागपुर के वानाडोंगरी में ढोमणे ज्वेलर्स पर पिस्तौल की नोक पर 40 तोले सोने की डकैती। विरोध करने पर लुटेरों ने कर्मचारी को बाइक से घसीटा। पुलिस जांच में जुटी।

प्रमोद यादव

MIDC Police Station Nagpur: नागपुर जिले के MIDC थानांतर्गत वानाडोंगरी परिसर में शनिवार को दिनदहाड़े एक सराफा की दुकान पर डाका डाला गया। बताया जाता है कि 4 लुटेरे एक मोटरसाइकिल पर आए और दुकान में दाखिल हुए।

पिस्तौल की नोक पर दुकान के कर्मचारी के साथ मारपीट की। डरा-धमका कर तिजोरी से 40 तोला सोना लूट ले गए। कर्मचारी ने आरोपियों को पकड़ने का भी प्रयास किया।

दिनदहाड़े हुई इस डकैती की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय नागरिक और व्यापारी दहशत में हैं। वहीं पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए हैं। वानाडोंगरी के पशुवैद्यकीय अस्पताल के बगल में राजेश ढोमणे का ढोमणे ज्वेलर्स है।

वानाडोंगरी के पशुवैद्यकीय अस्पताल के बगल

नागपुर जिले के MIDC थानांतर्गत वानाडोंगरी परिसर में शनिवार दोपहर 3.45 बजे दुकान का कर्मचारी शुभम हाड़गे भीतर बैठा था। राजेश दुकान में मौजूद नहीं थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर 4 युवक दुकान के सामने आकर रुके। पहले 2 लोगों ने दुकान में प्रवेश किया। अन्य 2 ने आस-पास ताक झांक करने के बाद दुकान में प्रवेश लिया। भीतर जाते ही उन्होंने दुकान का शटर नीचे गिरा दिया।

शुभम पर पिस्तौल तान दी। सबसे पहले उसका मोबाइल छीना गया। इसके बाद आरोपियों ने काउंटर और तिजोरी में रखे करीब 40 तोला सोने के जेवरात बैग में भरे। चीख-पुकार करने पर शुभम को गोली मारने की धमकी दी और शटर खोलकर बाहर निकले।

आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग रहे थे। शुभम ने हिम्मत करके बाइक पर सबसे पीछे बैठे आरोपी को कसकर पकड़ लिया। काफी प्रयास करने के बाद भी बाइक रुकी नहीं और शुभम साथ-साथ घसीटता चला गया।

आरोपी नागपुर तरफ भागे नागरिकों ने किया पीछा

कुछ दूर जाने के बाद वह गिरकर जख्मी हो गया। अन्य नागरिकों ने भी आरोपियों का पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोपी नागपुर की तरफ भाग निकले।

शुभम ने तुरंत अपने मालिक राजेश को घटना की जानकारी दी। राजेश ने पुलिस को सूचना दी। डकैती की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के थानेदार बाबूराव राऊत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ज्वाइंट सीपी नवीनचंद्र रेड्डी, डीआईजी राजेंद्र दाभाड़े सहित क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक पर भागते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन केवल 1 का चेहरा दिख रहा है। 1 ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि अन्य 2 ने मुंह पर दुपट्टा बांध रखा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और फोन की लोकेशन के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी थी। संदेह है कि पहले आरोपियों ने दुकान की रेकी की।

इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। MIDC पुलिस हर दिशा में मामले की जांच कर रही है। सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह

2029 से पहले कैसे PM बनेंगे राहुल गांधी? जेल भेजने की धमकी पर भड़के CM सरमा, बोले- कैदी नहीं, जनता देती है वोट

Weather Today: यूपी-बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पूरा इजरायल आपको गले लगाएगा...PM नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को भेजा ऐतिहासिक निमंत्रण