90.79% मतदाताओं का सत्यापन पूरा प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर में SIR का काम तेज, 90.79% मतदाताओं का सत्यापन पूरा; 17 अगस्त आखिरी तारीख

Nagpur Voter List Revision: नागपुर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 90.79% मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है। गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त 2026 है।

अंकिता पटेल

Nagpur SIR Voter Verification: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नागपुर जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है। जिले में कुल 46 लाख 38 हजार 589 मतदाता हैं, जिनमें से 31 लाख 30 हजार 213 (67.48 प्रतिशत) मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरकर और हस्ताक्षर करके प्राप्त हो चुके हैं।

गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 है। अब तक का सत्यापन इस बीच जिले के कुल 46 लाख 38 हजार 589 मतदाताओं में से 42 लाख 11 हजार 427 (90.79 प्रतिशत) मतदाताओं का सत्यापन पूरा हो चुका है। वहीं 4 लाख 27 हजार 162 (9.21 प्रतिशत) मतदाताओं का सत्यापन अभी लंबित है।

राजनीतिक दलों और BLA के लिए निर्देश

जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा नहीं हुए है, उनके नामों की सूचियां संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त्त मतदान केंद्र स्तरीय प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा नागपुर जिला कलेक्टर की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ये सूचियां विधानसभा क्षेत्रवार प्रकाशित की गई है।

इन सूचियों में शामिल मतदाताओं के निवास स्थान के बारे में यदि संबंधित मतदाता या मतदान केंद्र स्तरीय प्रतिनिधि संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर को जानकारी उपलब्ध कराते हैं, तो प्रत्यक्ष सत्यापन के बाद 17 अगस्त 2026 तक गणना प्रपत्र भरे जा सकते है।

गैर-संग्रहणीय मतदाताओं की स्थिति

कुल गैर-संग्रहणीय मतदाता: 10 लाख 81 हजार 214 (23.31%)

अनुपस्थित: 2 लाख 99 हजार 647 (6.46%)

स्थायी रूप से विस्थापित/प्रवासी: 4 लाख 48 हजार 223 (9.66%)

मृत: 2 लाख 25 हजार 627 (4.86%)

दोहरी प्रविष्टि: 1 लाख 4 हजार 447 (2.25%)

अन्य: 3 हजार 270 (0.07%)

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र