कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
नागपुर

विजय वडेट्टीवार का सरकार पर बड़ा हमला: देश में लॉकडाउन जैसे हालात संभव, 170 रुपये तक जा सकता है पेट्रोल का दाम

Nagpur Diesel Crisis: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने नागपुर में सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि डेढ़ महीने में पेट्रोल ₹170 लीटर तक पहुंच सकता है और देश में लॉकडाउन जैसे हालात बन सकते हैं।

रूपम सिंह

Nagpur Diesel Crisis Congress Vijay Wadettiwar : कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर वार करते हुए कहा कि आने वाले समय में गंभीर संकट की स्थिति बन सकती है। देश में लॉकडाउन जैसे हालात बन सकते हैं। उन्होंने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा कि अपने पैसे अपने पास ही सुरक्षित रखें। वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती दरों पर कहा कि यह सरकार जनता को परेशान करने के लिए ही आई है।

दावा किया कि आगामी डेढ़ महीने में पेट्रोल का दाम 170 रुपये और डीजल 150 रुपये लीटर तक जा सकता है। सरकार भले ही कह रही हो कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है लेकिन किसानों को ट्रैक्टर के लिए आरसी बुक दिखाने के बाद ही डीजल दिया जा रहा है। कई विमान सेवाएं भी रद्द की जा रही हैं।

गंभीर आरोप, बीजेपी का दलाल बन गया है चुनाव आयोग

वडेट्टीवार ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर बीजेपी का दलाल बन जाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल व बिहार जैसे राज्यों में बीजपी कभी जीत नहीं सकती थी, वहां चुनाव जिताए गए हैं। मनोज जरांगे पाटिल के एक बार फिर मराठा आरक्षण को लेकर किये जाने वाले आंदोलन पर कहा कि सरकार केवल आश्वासनों की खैरात बांट रही है।

आदेश जारी हो रहे हैं लेकिन उन पर अमल नहीं हो रहा। हम भी ओबीसी के लिए लड़ेंगे लेकिन सरकार के पास किसी को देने के लिए कुछ बचा नहीं है। खजाना पूरी तरह खाली है। कल्याण में बकरीद के दौरान हुए तनाव पर वडेट्टीवार ने सत्ताधारी पार्टियों पर आरोप लगाया कि देश में 2 धर्मों के बीच तनाव पैदा करने का काम किया जा रहा है।

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO