विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

धान-कपास-सोयाबीन बर्बाद, तुरंत मुआवजा दें सरकार, कांग्रेस नेता ने कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

Vijay Wadettiwar Slams State Govt: विदर्भ में बारिश से फसलों को नुकसान पर विजय वडेट्टीवार ने सरकार से किसानों को तुरंत आर्थिक सहायता देने की मांग की। 1 नवंबर को ओबीसी नेताओं की बैठक होगी।

प्रिया जैस

OBC Leaders Meeting Nagpur: विदर्भ में एक बार फिर किसानों पर बारिश ने कहर बरपाया है। जब फसल कटाई का काम शुरू हुआ था तभी अचानक हुई बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। धान, कपास और सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सरकार से तुरंत राहत देने की मांग की है।

वे नागपुर में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विदर्भ में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है जिससे किसानों का नुकसान और बढ़ सकता है। अतिवृष्टि के चलते फसलों की गुणवत्ता भी घट गई है जिससे किसानों को उचित भाव नहीं मिलेगा। ऐसे समय में किसान बड़ी मुश्किल में हैं, इसलिए सरकार को पंचनामा कर तुरंत आर्थिक सहायता देनी चाहिए।

राज्य में बढ़ रहा अपराध

उन्होंने राज्य की सुरक्षा व कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात पर सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं क्योंकि पुलिस ढीली पड़ गई है। आम आदमी शिकायत करने जाए कहां, उसे न्याय कैसे मिले, यह समझ से परे हो गया है। फलटण में महिला डॉक्टर की आत्महत्या पर उन्होंने कहा कि इस मामले में चाहे किसी भी पार्टी का नेता या व्यक्ति शामिल हो, जिसने भी आरोपी की मदद की हो या उसे बचाने का प्रयास किया हो, उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

1 नवंबर को ओबीसी नेताओं की बैठक

वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 2 सितंबर को जारी जीआर से ओबीसी समाज को नुकसान हो रहा है लेकिन राजस्व मंत्री बावनकुले समाज को गुमराह कर रहे हैं। भले ही यह जीआर केवल मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए लागू किया गया हो लेकिन एक बार जारी प्रमाणपत्र पूरे राज्य में मान्य हो सकता है। नागपुर में ओबीसी समाज द्वारा मोर्चा निकालने के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, इसलिए 1 नवंबर को नागपुर में विदर्भ के प्रमुख ओबीसी नेताओं की बैठक बुलाई गई है जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी