विदर्भ में मतदान (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

विदर्भ में औसतन 68% हुआ मतदान, 104 साल की दादी ने भी डाला वोट, भारी मतदान के साथ कुछ जगहों पर हंगामा

Vidarbha Voting Percentage: विदर्भ की 73 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों में 68% मतदान दर्ज। कुछ जगहों पर झड़प, फर्जी वोटर पकड़े गए, अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

प्रिया जैस

Vidarbha Elections: विदर्भ की 73 नगर परिषदों और 20 नगर पंचायतों के आम चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया मंगलवार की सुबह 7.30 बजे शुरू हुई। शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार सुस्त रही, लेकिन दोपहर बाद इसमें तेजी आई। शाम तक कई मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आई। पूर्णतः मिलाकर पूरे विदर्भ में 68.09% मतदान दर्ज किया गया। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कहीं झड़प, कहीं बोगस मतदाता

नगरपालिका क्षेत्र में मतदान के दौरान हंगामा हुआ। पैसे बांटे जाने के संदेह पर दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह घटना बस स्टैंड के सामने स्थित उर्दू स्कूल के मतदान केंद्र के बाहर घटी। झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। मूर्तिजापुर में भी भाजपा और वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवारों के बीच बहसबाजी हुई।

फर्जी मतदाता पकड़ाया

चंद्रपुर जिले के राजुरा में भाजपा उम्मीदवारों के रिश्तेदारों और पदाधिकारियों द्वारा मतदाताओं को खुलेआम पैसे बांटे जाने का वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई। बुलढाणा के गांधी प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर आए दो मतदाता बोगस पाए गए, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। आईटीआई मतदान केंद्र पर एक और फर्जी मतदाता पकड़ा गया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इकबालनगर के उर्दू प्राथमिक स्कूल केंद्र पर भी बोगस मतदाता को लेकर हंगामा हुआ, जिसके बाद भीड़ हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

जिलावार मतदान%

जिला मतदान प्रतिशत
अकोला 71%
बुलढाणा 66%
वाशिम 64%
अमरावती 69%
भंडारा 67%
चंद्रपुर 61%
गडचिरोली 72%
गोंदिया 73%
वर्धा 66%
यवतमाल 73%
नागपुर 67%

104 वर्षीय दादी ने भी निभाया कर्तव्य

अकोट में 104 वर्षीया वृद्धा ने मतदान किया और कहा कि जब तक जिंदा हूं, वोट जरूर दूंगी। यवतमाल के घाटंजी और अमरावती जिले के धामणगांव रेलवे में दूल्हों ने विवाह मंडप जाने से पहले मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया। अमरावती के दर्यापुर, वाशिम के मालेगांव और गढ़चिरोली जिले के एक मतदान केंद्र पर EVM मशीन खराब होने से थोड़ी देर मतदान बाधित रहा। मतदाताओं को मतदान से वंचित न होने देने के लिए सभी दलों के कार्यकर्ता केंद्रों पर सक्रिय दिखे। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया था।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता