नई एक्सप्रेस ट्रेन, नागपुर रेलवे, (सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

वंदे भारत के बाद एक और कनेक्टिविटी, नागपुर-हैदराबाद यात्रियों को बड़ी सौगात; जल्द मिलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन

Nagpur New Express Train: नागपुर और विदर्भ के यात्रियों को जल्द ही हैदराबाद के लिए नई साप्ताहिक रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

अंकिता पटेल

Nagpur Railway Hyderabad Connectivity: नागपुर सिकंदराबाद वंदे भारत ट्रेन के बाद जल्द ही नागपुर और विदर्भ के रेल यात्रियों को हैदराबाद के लिए एक और एक्सप्रेस ट्रेन मिलने वाली है। साप्ताहिक तौर पर ट्रेन 20158/20157 नंबरों के साथ दौड़ने वाली यह एक्सप्रेस रीवा से चलकर हैदराबाद के टर्मिनस चर्लपल्ली तक परिचालित होगी जो सागर, बीना, इटारसी होते हुए नागपुर और यहां से चर्लपल्ली के लिए रवाना होगी।

उल्लेखनीय है कि रीवा और सागर के नागरिकों की ओर से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी। ऐसे में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े को पत्र लिखकर इस नई ट्रेन की जानकारी दी।

प्रयागराज तक की यात्रा का एक और विकल्प

इस ट्रेन के नियमित होने पर नागपुर और विदर्भ के यात्रियों को सबसे बड़े तीर्थस्थलों में शामिल प्रयागराज के लिए एक और विकल्प मिल जायेगा, रीवा से प्रयागराज की रेलवे दूरी 227 किमी ही है। इसके लिए 4:30 घंटे से 5:00 घंटे का अधिकतम समय लगता है। वहीं, सड़क मार्ग से यह दूरी केवल 115 से 135 किमी है जिसके लिए 2 से 3 घंटे का समय लगता है। हालांकि, नागपुर और विदर्भवासियों की मांग नागपुर से शुरू होकर प्रयागराज तक सीधी ट्रेन की मांग जारी है ताकि रीवा से ट्रेन बदलनी न पड़े।

हैदराबाद रूट पर मिलेगी राहत

दूसरी ओर, नागपुर से हैदराबाद के लिए सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है। नागपुर-हैदराबाद को रायपुर तक विस्तारित किये जाने के बाद नागपुर के युवा व आईटी प्रोफेशनल आदि रेल यात्रियों को हैदराबाद के लिए एक बार फिर ट्रेनों में सीटों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

इनमें अधिकतर ऐसे यात्री है जो रात को नागपुर से निकलकर सुबह-सुबह हैदराबाद या सिकंदराबाद पहुंचना पसद करते हैं। हालांकि, रेलवे ने नागपुर और हैदराबाद के बीच अपनी सबसे प्रीमियम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है, लेकिन दिन-दिन का सफर होने पर अधिकांश नौकरीपेशा, आईटी प्रोफेशनल और युवा अब भी नाइट जर्नी वाली स्लीपर बसों को प्राथमिकता दे रहे है। हालांकि, रीवा-हैदराबाद (चर्लपल्ली) वीकली के बाद यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा।

रूट : रीवा, सतना, मैहर, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, बीना, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, बैतूल, आमला, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेलमपल्ली, मंचेरिआल, पेद्दपल्ली, काजीपेठ, जनगांव, हैदराबाद (चर्लपल्ली)।

स्पेशल के तौर पर ट्रायल शुरू

हालांकि, अभी रेलवे की ओर से इस एक्सप्रेस ट्रेन के उ‌द्घाटन और समय सारिणी की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन रविवार से रीवा और चर्लपल्ली के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया।

सप्ताह में 4-4 फेरे करने वाली यह स्पेशल ट्रेन उपरोक्त रूट से ही परिचालित की जा रही है। माना जा रहा है कि इस स्पेशल ट्रेन को संभवतः इसी टाइमिंग के साथ नियमित बनाकर दौड़ाया जाएगा।

ट्रेन 02158 रीवा-हैदराबाद (चर्लपल्ली) 7 जून से 28 जून तक हर रविवार दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर अगले दिन 14:45 बजे हैदराबाद (चर्लपल्ली) पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन 02157 हैदराबाद (चर्लपल्ली) रीवा स्पेशल 8 जून से 29 जून तक हर सोमवार को शाम 17:00 बजे हैदराबाद (चर्लपल्ली) से रवाना होकर अगले दिन 19:30 बजे रीवा पहुंचेगी।

-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से सतीश दंडारे की रिपोर्ट

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला