नितिन गडकरी, फोटो: सोशल मीडिया 
नागपुर

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली। नागपुर पुलिस के 112 नंबर पर धमकी भरा कॉल आया। इसके बाद पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली।

प्रतीक पाण्डेय

Nitin Gadkari House Received Bomb Threat: नितिन गडकरी के वर्धा रोड स्थित आवास एनरिको हाइट्स को रविवार सुबह 8:46 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति के कॉल के माध्यम से आई।

नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेना शुरू किया। प्रताप नगर पुलिस थाने को इसके बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने गडकरी के आवास पर पहुंचकर तलाशी ली। हालांकि तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

नागपुर में ही मौजूद हैं नितिन गडकरी

जोन-1 के डीसीपी ऋषिकेश रेड्डी के अनुसार, पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, पुलिस अज्ञात कॉलर का पता लगा रही है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस समय नागपुर में ही मौजूद हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। साथ ही इस घटना की गहनता के साथ जांच जारी है।

पहले भी आए हैं ऐसे कॉल

ऐसा पहली बार नहीं है जब नेताओ को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई वीवीआईपी हस्तियों और जगहों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इससे पहले 13 जुलाई को केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी ने चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। मामले की जांच हुई तो आरोपी की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के भीड़हा गांव के रहने वाले मोहम्मद मेराज के रूप में हुई है।

अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

इसके अलावा, 26 जुलाई को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना मिली थी। हालांकि, जांच के दौरान विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला था। आज यानी 3 अगस्त को अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के अनुसार बीड के शिरूर कसार के युवक को सोशल मीडिया के जरिए धमकी मिली है।

शिरुर कासार क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी वाला मैसेज मिला है। संदेश भेजने वाले ने खुद को पाकिस्तान के कराची का निवासी बताया है और इस आतंकी साजिश में युवक को शामिल करने के लिए एक लाख रुपये की पेशकश भी की है।

आईएएनएस इनपुट के साथ

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र