उद्धव ठाकरे व एकनाथ शिंदे (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

अमित शाह पर उद्धव का कटाक्ष, शिंदे ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- ठाकरे का हिंदुत्व बनावटी

Uddhav Thackeray Vs Eknath Shinde: नागपुर में शीतकालीन सत्र के दौरान उद्धव ठाकरे के आरोपों पर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने करारा पलटवार किया। शिंदे ने हिंदुत्व, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उद्धव को घेरा।

आकाश मसने

Eknath Shinde Reply To Uddhav Thackeray Allegations: महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के उपलक्ष्य में गुरुवार को नागपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर जोरदार हमला बोला था। ठाकरे ने दो दिन पहले दिल्ली में अपने खिलाफ की गई शाह की टिप्पणियों का जवाब देने के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को ढाल बनाकर बीजेपी के हिंदुत्व पर सवाल उठाया था।

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की बीजेपी नीत महायुति सरकार में शामिल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राकां के नेताओं के कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस सहित पूरी बीजेपी को कटघरे में खड़ा किया था। उद्धव के आरोपों पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम शिंदे ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

एकनाथ शिंदे ने उद्धव को दिया करारा जवाब

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने सत्ता के लिए बालासाहेब के विचार छोड़ दिए, उन्हें दूसरों को हिंदुत्व सिखाने का अधिकार नहीं है। अमित शाह और आरएसएस देशभक्त है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अमित शाह और हम काम रहे है। उनके नेतृत्व में देश आर्थिक महाशक्ति बन रहा है। अयोध्या में राम मंदिर बन गया। धारा 370 को हटा दिया, जो बालासाहेब का सपना था। ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) को इस बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। इसी के साथ उन्होंने उद्धव के नेतृत्व वाली महाविकास आघाडी सरकार के दौरान मुंबई को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना काल के दौरान लाशों के कफन, खिचड़ी और कोविड सेंटर घोटाला किया। शिंदे ने आगे कहा कि उद्धव के मन में जलन है। एक सामान्य कार्यकर्ता कैसे मुख्यमंत्री बन गया?

सरकार किसानों के साथ: शिंदे

डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। इसलिए किसानों के साथ किसी तरह का कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सरकार की तरफ से किसानों को हरसंभव मदद दी जा रही है। हमने डीबीटी के तहत सीधे उनके बैंक खातों में पैसे भेजे हैं।

उद्धव ठाकरे को हिंदुत्व के मुद्दे पर घेरा

उद्धव ठाकरे को हिंदुत्व के मुद्दे पर घेरते हुए डीसीएम शिंदे ने कहा कि इन्होंने 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट के गुनहगार याकूब मेमन की कबर सजाई। 93 ब्लास्ट का एक अन्य आरोपी इकबाल मूसा लोकसभा चुनाव में इनका प्रचार कर रहा था। इन्होंने जस्टिस स्वामीनाथन पर इंपिचमेंट लाया। इसलिए इन्हें हिंदुत्व पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। हिंदुत्व के बारे में बड़ी बात करते हैं और जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ इंपिचमेंट लाना यह कौन सा हिंदुत्व है?

लाडली बहनों पर सरकार की भूमिका

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि लाडली बहनों के लिए हम योजना लाए और उसका अमल हम कर रहे है और जो 2100 रुपए देने की बात कर रहे हैं उसको पूरा हम करेंगे। उन्होंने स्थानीय चुनाव को लेकर अपनी भूमिका साफ करते हुए कहा की आने वाली महानगरपालिका के चुनाव महायुति एक साथ लड़ेगी।

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!