(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
नागपुर

नागपुर में मामूली विवाद में 2 परिवारों में जमकर मारपीट, पुलिस 8 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR

नागपुर के धंतोली थाना क्षेत्र में बिरसा मुंडा भवन तकिया के पास मामूली बात को लेकर हुए विवाद में 2 पड़ोसी परिवारों में मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है...

आकाश मसने

नागपुर: नागपुर के धंतोली थाना क्षेत्र में बिरसा मुंडा भवन तकिया के पास मामूली बात को लेकर हुए विवाद में 2 पड़ोसी परिवारों में मारपीट की घटना सामने आई। घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों में शामिल शिवा उईके, आकाश उईके, शिवानी उईके, शिवनाथ उईके, सुनीता उईके को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश कर रही है। घायल सागर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जबकि उइके बंधुओं के खिलाफ भी इससे पहले कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पत्नी से कर रहा था गालीगलौज

जानकारी के अनुसार, सरस्वतीनगर तकिया निवासी चित्राबाई दुर्गेश उईके (40) ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 2 दिन पहले दोपहर को उसके बेटे सागर उईके (24) की पत्नी ज्योति उईके से झगड़ा हुआ था। वह घर के बाहर होकर पत्नी को गालियां दे रहा था। पड़ोसियों को लगा कि वह उन्हें ही गालियां दे रहा है। इस गफलत में उइके बंधुओं के साथ उसकी बहस हो गई। हालांकि तब दोनों परिवारों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया था। महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

रात को किया हमला

करीब रात 9.30 बजे के आसपास जब सागर खर्रा लेने गया और बिरसा मुंडा भवन के पास खड़ा था। तभी अचानक शिवा उईके, आकाश उईके, शिवानी उईके, नागेश, रमजान, शिवनाथ उईके, सुनिता उईके और उनके 2 अन्य साथी वहां पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के सागर पर हमला कर दिया।

चित्राबाई जब सागर को बचाने गई तो उसे भी लात-घूंसों से पीटा। वह जमीन पर गिर गई और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों के पास चाकू, लाठियां, डंडे और पत्थर थे जिससे उन्होंने पीड़ितों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा