ट्रैवल्स बसें (फाइल फोटो) 
नागपुर

ट्रैवल्स बसों पर कसी रहेगी नकेल, मार्च 2026 तक पिकअप एंड ड्राप बंद, DCP मतानी ने बढ़ाई अधिसूचना

Nagpur News: नागपुर में ट्रैवल्स बसों के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्रैफिर डीसीपी लोहित मतानी ने ट्रैवल्स बसों के पिकअप एंड ड्रॉप के लिए अधिसूचना जारी की है।

प्रिया जैस

Travels Buses in Nagpur: शहर से गुजरने वाले हाईवे और इनर रिंग रोड पर ट्रैवल्स बसों द्वारा मनमर्जी स्टॉप की प्रथा पर शहर ट्रैफिक उपायुक्त लोहित मतानी का हथौड़ा जारी है। शुक्रवार को अपनी पुरानी अधिसूचना को विस्तार देते हुए उन्होंने 12 मार्च 2026 कर दिया है। यानी उक्त तारीख तक शहर के इनर रिंग रोड पर सुबह 8 से रात 10 बजे तक ट्रैवल्स बसों को पिकअप एंड ड्राप की मनाही होगी।

पहले यह अधिसूचना 12 सिंतबर को समाप्त होने वाली थी लेकिन उक्त आदेश के सख्ती से पालन के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिला। अब सभी प्रमुख सड़कों पर रात 10 बजे तक ट्रैवल्स बसों की मनमानी नजर नहीं आती और ट्रैफिक सुगम बना रहता है। शहरवासियों को प्रमुख चौराहों पर जाम से राहत मिली है।

दर्ज की जा रही है FIR

यह अधिसूचना भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के आधार पर जारी की गई है। प्रायोगिक तौर पर इस व्यवस्था को 12 सितंबर तक लागू किया गया था। नागरिकों द्वारा मिले प्रतिसाद के बाद ही इस अधिसूचना को अगले 6 महीनों के लिए विस्तार दिया गया है। मनमर्जी के मालिक हो चुके बस संचालकों ने पुलिस आदेश को गंभीरता से नहीं लिया तो चालान समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाने लगी। अंत में कानून ने काम किया और बस संचालकों को आदेश स्वीकार करना पड़ा।

किस रूट पर कितनी बसें

वर्धा, यवतमाल, चंद्रपुर - 642 अमरावती, पुणे, नासिक - 190 छिंदवाड़ा की ओर - 78 जबलपुर, भोपाल, इंदौर की ओर - 296 भंडारा, गोंदिया, छत्तीसगढ़ - 92 ब्रम्हपुरी, वडसा, गड़चिरोली - 308

इन्हें मिली है छूट

  • नागपुर शहर से मिहान, एमआईडीसी परिसर की कंपनियों के कर्मचारियों के लिए चलाई जाने वाली स्टाफ बसें। (अनुमति लेना अनिवार्य)
  • एसटी महामंडल की बसों को क्योंकि उनके अधिकृत बस स्टैंड शहर में हैं, इस कारण शहरी और ग्रामीण नागरिकों को राहत देने के लिए।
  • एम्बुलेंस, इमरजेंसी सर्विसेस, स्कूल बसें।
  • विवाह या अन्य समारोहों के लिए नागपुर आने या यहां से जाने वाली बसें। (अनुमति लेना अनिवार्य)
  • वरिष्ठ नागरिकों, महिला स्पेशल देवदर्शन आदि बसें।

क्यों जरूरी है यह व्यवस्था

  • करीब 20 लाख दोपहिया और 5 लाख चारपहिया वाहन हैं।
  • इससे ट्रैफिक जाम के अलावा वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण जैसी समस्यायें भी बढ़ रही हैं।
  • ऐसे में रास्तों के विकास के बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था संकुचित होती जा रही है।
  • इन सबके बीच हर दिन हजारों ट्रैवल्स बसों की पिकअप एंड ड्राप वाली मनमानी के कारण हर दिन आम नागरिकों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है।

कहां-कहां हैं अवैध पिकअप एंड ड्राप पॉइंट

सीए रोड, जाधव चौक, बैद्यनाथ चौक, विजय टॉकीज चौक, कॉटन मार्केट चौक, वैरायटी चौक, गीतांजलि चौक, स्नेहनगर बस स्टॉप, वर्धा रोड, रहाटे कॉलोनी चौक, मानस चौक, टेकड़ी रोड, भोले पेट्रोल पंप चौक, रविनगर चौक, एसटी स्टैंड के पास ग्रेट नाग रोड, सीए रोड, सक्करदरा चौक, उमरेड रोड, दिघोरी चौक, छत्रपति चौक, हिंदुस्तान कॉलोनी, लिबर्टी चौक, इंदौरा चौक, कामठी चौक, ऑटोमोटिव चौक, कामठी रोड, टेलीफोन एक्सचेंज चौक, चामट चक्की चौक, एचबी टाउन चौक आदि।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल

झारखंड-पंजाब क्यों नहीं गए राहुल गांधी? छात्र आंदोलन पर विपक्ष के दोहरे रवैये पर भड़के ओपी राजभर

भाई साहब, आप बदल गए हैं... रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में खरगे ने ली PM मोदी की चुटकी, देखें वायरल VIDEO

मीटिंग कराई तो उल्टा लटका दिया जाएगा...अभिजीत दिपके का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- हॉल मालिकों को मिलीं धमकियां