बेकाबू ट्रैफिक  फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर में त्योहारों की धूम, बेकाबू ट्रैफिक और बेतरतीब पार्किंग से शहरवासियों की बढ़ी मुश्किलें

Nagpur Festive Traffic: नागपुर में गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह जाम, अवैध पार्किंग और बढ़ते अतिक्रमण से शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमोद यादव

Nagpur Traffic Jam Ganeshotsav: नागपुर शहर में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण जाम की स्थिति बनने लगी है। लोगों को कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में भी लंबा समय लग रहा है।

आने वाले 10 दिनों तक शहर में भीड़ और ट्रैफिक आउट ऑफ कंट्रोल रहेगा। खरीदारी के लिए निकलने वाले नागरिकों को जगह-जगह जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और धीमी रफ्तार यातायात का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों और प्रमुख सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यातायात के हालात नियंत्रण में नहीं आ पा रहे हैं। शाम के समय स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो रही है।

प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती

नागपुर शहर के नागरिकों का कहना है कि त्योहार के दिनों में बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत है, ताकि लोगों को परेशानी से राहत मिल सके। गणेशोत्सव की शुरुआत के साथ ही प्रशासन के सामने अगले 10 दिनों तक यातायात व्यवस्था सुचारु रखना बड़ी चुनौती बनी हुई है।

बेतरतीब पार्किंग, पुलिस बनी मूकदर्शक त्योहारों के दौरान शहर के प्रमुख क्षेत्रों में बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े किए जाने से मार्ग संकरे हो रहे हैं और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है। मुख्य बाजारों और व्यस्त मागों पर स्थिति अधिक गंभीर है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती है। नागरिकों का कहना है कि नियमित कार्रवाई नहीं किए जाने से वाहन चालक मनमाने ढंग से पार्किंग कर रहे हैं।

बेलगाम हो रहे अतिक्रमणकारी

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही नागपुर शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मागों पर अतिक्रमण बढ़ने लगा है। फुटपाथों और सड़कों पर अस्थायी दुकानें लगने से राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड रहा है। कई स्थानों पर दुकानदारों ने सड़क तक सामान फैला रखा है जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहीं है। त्योहारी खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ रही भीड़ के बीच अतिक्रमण की समस्या और गंभीर हो गई है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की कार्रवाई नाकाफी नजर आ रही है।

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक