File Photo 
नागपुर

Nagpur News: पूर्व पार्षद को जान से मारने की धमकी, फिरौती मांगने वाला अपराधी गिरफ्तार

नवभारत डेस्क

नागपुर. पूर्व पार्षद कामिल अंसारी को जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले चर्चित अपराधी मोमिनपुरा निवासी अरबाज उर्फ सानू मोहम्मद इसराइल अंसारी (35) के खिलाफ तहसील पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. सानू के खिलाफ हत्या, लूटपाट, आर्म्स एक्ट सहित डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं.

अंसारी पूर्व पार्षद है और मोमिनपुरा के यंग मुस्लिम फुटबॉल क्लब और मोमिनपुरा कब्रिस्तान के अध्यक्ष है. शुक्रवार की रात 11 बजे के दौरान अंसारी अपने कार्यालय में गार्ड और इंजीनियर के साथ बैठकर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान सानू कार्यालय में आया. उन्हें कहा कि फुटबॉल क्लब संस्था के पद पर बने रहना है तो मुझे हर महीने 10,000 रुपये देना होगा. पैसे नहीं दिए तो जान से मार दूंगा. अंसारी उसके खिलाफ पहले भी पुलिस से शिकायत कर चुके हैं.

सानू ने कहा कि तुम पहले भी मुझे अंदर करवा चुके हो. उसका बदला लूंगा और मर्डर कर दूंगा. सानू को गालीगलौज करते देख आसपास के लोग जमा होने लगे. पकड़े जाने के डर से सानू वहां से भाग निकला. अंसारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर देर रात सानू को गिरफ्तार कर लिया.

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज

CEC ज्ञानेश कुमार के घर पर हंगामा, पिता बोले- गद्दार लिखने वालों के खिलाफ कराऊंगा FIR