नागपुर

हरियाणा से आकर करते थे ट्रेनों में चोरी, GRP ने पकड़ी गैंग, 1.10 लाख का माल बरामद

नवभारत डेस्क

नागपुर. लोहमार्ग पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नागपुर मंडल में रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया. आरोपियों के नाम राजकुमार मांगेराम, राजबीर सिंह चंद्रसिंह, राजेन्द्रकुमार टेकचंद, अमनकुमार वेदपाल, सुरेन्द्र भरथू और नरेन्द्र भरथू सिंह है. सभी हरियाणा के रहने वाले हैं और चोरी का माल भी वहीं बेचा करते थे. आरोपी लोहापुल के पास चलती ट्रेन में चढ़कर एक और चोरी की तैयारी में थे. इससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने फिल्डिंग लगाकर सभी को दबोचा.

जीआरपी ने आरोपियों से 3 बड़ी चोरियों का खुलासा करते हुए 1.10 लाख का माल भी बरामद किया. आरोपियों ने अजनी स्टेशन पर मुंबई-नागपुर विदर्भ एक्सप्रेस से उतरते समय यात्री की मदद के बहाने उसके 4.50 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था. इसके अलावा वर्धा जीआरपी थानातंर्गत चंद्रपुर रूट पर 2 चोरियों में यात्रियों के 1 लाख रुपये और 40,000 रुपये के सोने-चांदी के गहने, मोबाइल आदि चोरी कर लिया था.

यह कार्रवाई जीआरपी नागपुर की पुलिस अधीक्षक वैशाली शिंदे, उपविभागीय पुलिस अधीक्षक हेमंत शिंदे, एपीआई विकास कानपिल्लेवार के मार्गदर्शन में एपीआई भिमटे, एएसआई राचलवार, मानकर, सहारे, सावजी, इंगले, पाली, उजवणे, येडेकर, खोब्रागडे, गजवे, शेंडे, मदनकर, त्रिवेदी, यावले, राऊत, रोशन अली, मसराम, तितरमारे, वर्षा कड़े आदि ने की.

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस