नागपुर टेक्सटाइल उद्योग बैठक फोटो सोर्स- नवभारत
नागपुर

नागपुर टेक्सटाइल सेक्टर के लिए बदलाव! CCIT नंबर और पोर्टल रजिस्ट्रेशन अब अनिवार्य, अक्टूबर में आएगी नई नीति

Nagpur Textile Industry: नागपुर में टेक्सटाइल उद्योग के लिए पोर्टल रजिस्ट्रेशन व वार्षिक रिटर्न अनिवार्य किया गया है। नई टेक्सटाइल नीति सितंबर में कैबिनेट में जाएगी व अक्टूबर में गाइडलाइंस जारी होंगी।

अंकिता पटेल

Nagpur Textile Policy Guidelines: नागपुर टेक्सटाइल उद्योग को गति देने और नीतिगत सुधारों को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से वस्त्र आयुक्त ने महत्वपूर्ण दिशानिर्देश जारी किए है। वस्त्र विभाग की आयुक्त वृंदा देसाई ने स्पष्ट किया कि वत्र मंत्रालय की किसी भी योजना का लाभ लेने और काम करने के लिए सीसीआईटी नंबर और पोर्टल पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। इसके बिना कोई भी उद्योग सरकारी योजनाओं के लाभसे वंचित रह जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत की मांग पर हैंडकैम पर नोटिफिकेशन को 30 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

सरकार अब इस पर उद्योगपतियों से सीधा फीडबैक चाहती है कि इससे कितना व्यावहारिक लाभ हुआ है। इसके साथ ही सीएसटीएटी पोर्टल पर वार्षिक सर्वे रिपोर्ट और रिटर्न फाइल करना सभी पावरलूम, स्पिनिंग, वीविंग और प्रोसेसिंग इकाइयों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। आयुक्त वृंदा देसाई ने कहा कि नई टेक्सटाइल नीति पर मंत्रालयी परामर्श पूरा हो चुका है।

टेक्सटाइल उद्योग के लिए अक्टूबर में नई गाइडलाइंस

सितंबर के अंत तक यह कैबिनेट की मंजूरी के लिए जाएगा और अक्टूबर में नई गाइडलाइंस जारी कर दी जाएंगी। इसमें जीरो डिस्चार्ज प्लांट और सीईटीपी के लिए सरकार सब्सिडी देगी, जबकि कॉमन फैसिलिटी सेंटर्स के लिए उद्योगपतियों को पीपीपी मॉडल पर आगे आना होगा। वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के वस्त्र आयुक्त कार्यालय के तत्वावधान में टेक्सटाइल स्टैटिस्टिकल रिटर्न सिस्टम (टीएसआरएस) पोर्टल पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस स्थित एकीकृत वस्त्र एवं परिधान विकास केंद्र नागपुर में किया गया।

इस दौरान वस्त्र आयुक्त वृंदा देसाई ने बुनकरों से संवाद साधते हुए मार्गदर्शन किया। उन्होंने टीएसआरएस पोर्टल को एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म बताते हुए इसके महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रमुख रूप से टेक्सटाइल विभाग के निदेशक अश्विनी कुमार पांडे, एकीकृत वस्त्र एवं परिधान विकास केंद्र नागपुर के प्रभारी अधिकारी विकास गुप्ता उपस्थित थे।

TSRS पोर्टल से टेक्सटाइल इकाइयों की रिपोर्टिंग होगी आसान

उन्होंने कहा कि नए टीएसआरएस पोर्टल में वस्त्र इकाइयों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण तथा वार्षिक एवं मासिक सांख्यिकीय रिटर्न की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है तथा नियमित, सटीक एवं समयबद्ध डेटा प्रस्तुत करना वस्त्र क्षेत्र के लिए विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध कराने, प्रभावी नीति निर्माण तथा बेहतर योजना बनाने के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान वृंदा देसाई ने वस्त्र उद्योग के विभिन्न व्यवसायी एवं बुनकर एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ टीएसआरएस के कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा की और पोर्टल के उपयोग के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, पोर्टल में सुधार की आवश्यकताओं तथा अन्य औद्योगिक चुनौतियों से अवगत कराया, साथ ही उन्होंने ने बुनकरों को समस्याओं को लेकर रखे गए सुझावों द्वारा निवारण का आश्वासन भी दिया।

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

प्रधान के बाद अब मनन मिश्रा की बारी, दिल्ली में BCI चेयरमैन के खिलाफ सड़कों पर उतरे वकील, क्यों मांगा इस्तीफा?

1937 की गलती दोहरा रही पार्टी, वंदे मातरम पर कांग्रेस के फैसले से भड़के अमित शाह, बोले- देश के बंटवारे की...

मेरी टेबल पर हैं सारे सबूत, खुलासे के लिए मजबूर न करें, सदन में गुस्से से लाल हुए CM विजय, दे डाली चेतावनी