भंडारा में रबी मक्का खरीदी के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू: किसान 30 अप्रैल तक इन तीन केंद्रों पर करा सकेंगे पंजीकरण

मक्का बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक। किसानों से समय पर पंजीयन करने की अपील।
bandra-158
Updated on

Bhandara Maize Registration News: भंडारा रबी विपणन सत्र 202526 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP योजना में मक्का की बिक्री के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। यह प्रक्रिया 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने किसानों से समयसीमा के भीतर पंजीयन पूरा करने की अपील की है।

इस योजना के अंतर्गत जिले में तीन खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां किसान जाकर अपनी पंजीकरण करा सकते हैं। इनमें मोहाड़ी तहसील सहकारी खरीदीबिक्री सोसायती मोहाडी, पिंपलगांव सहकारी चावल गिरणी लाखनी तथा साकोली तहसील सहकारी शेतकी खरीदीबिक्री संस्था साकोली शामिल हैं।

जिन किसानों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, उन्हें संबंधित केंद्र पर जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पंजीयन के दौरान किसानों को लाइव फोटो अपलोड करना अनिवार्य रहेगा। साथ ही रबी 202526 के मक्का फसल का रिकॉर्ड दर्शाने वाला 7/12 उतारा, नमूना 8ए, राष्ट्रीयकृत बैंक पासबुक या रद्द चेक की प्रति, आधार कार्ड की कॉपी तथा मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन अनिवार्य है। इसलिए सभी पात्र किसान समय पर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें शासन द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी सावन कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर पंजीयन कर योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com