नागपुर बारिश, नौतपा राहत, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

झुलसते नागपुर पर मेहरबान मौसम, नौतपा के छठे दिन तापमान में 3 डिग्री गिरावट; शाम की बारिश ने बदली फिजा

Nagpur Rain News: नौतपा की भीषण गर्मी के बीच नागपुर में बारिश और तेज हवाओं ने राहत दी। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई, जबकि तापमान में लगभग 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

अंकिता पटेल

Nagpur Rain Heatwave Relief: नागपुर नौतपा की तपिश में बीते 5 दिनों तक 45 46 डिग्री तापमान की आग में झुलस रही सिटी को छठवें दिन बारिश ने काफी राहत पहुंचाई, शाम 5 बजे सिटी के अधिकतर इलाकों में करीब 15 मिनट बादल जमकर बरसे। दक्षिण नागपुर के कुछ इलाकों में तो तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई और ओले भी गिरने की खबर मिली। आग बरसाते आसमान से राहत की बारिश बरसते ही शाम से ही मौसम में ठंडकता आ गई। बीते करीब 20-25 दिनों से सिटी में देर रात भी गर्म हवाएं परेशान कर रही थीं।

मौसम विभाग ने राहत देने वाली संभावना यह भी जताई है कि सिटी का ऐसा ही मौसम 2 जून तक बना रहेगा, शनिवार की शाम 5:30 बजे तक मौसम विभाग ने सिटी में 5.0 मिमी बारिश दर्ज की। सुबह की शुरुआत रोज की तरह तेज धूप से हुई और दोपहर को गर्मी परेशान करने लगी थी। उसके बाद बादल छाने लगे। तेज हवाओं के साथ ही बादल गरजने लगे और बारिश शुरू हो गई।

विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 42.1 डिसे दर्ज किया जो औसत से 1.4 डिग्री कम रहा। 24 घंटों में सिटी के तापमान में 2.9 डिसे की कमी आई। शुक्रवार को सिटी का अधिकतम तापमान 45 डिसे दर्ज किया गया था। हालांकि शनिवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 29.8 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 1 डिग्री अधिक रहा।

3 दिन बरसेंगे बादल

  • मौसम विभाग ने संभावना जताई है। कि सिटी का मौसम 5 जून तक कुछ इसी तरह का बना रहने वाला है। 2 जून तक यानी 31 मई और
  • 1 व 2 जून को सिटी सहित जिले के कुछ भागों में आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
  • कहीं-कहीं बौछारें भी पड़ सकती हैं। वहीं 3 से 5 जून तक सिटी में आंशिक बदराया मौसम बना रहेगी।
  • इस दौरान अधिकतम तापमान 42-43 डिसे और न्यूनतम तापमान के 26 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं। हालांकि कुछ
  • इलाकों में 40-50 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलने की संभावना है।

मौसम हुआ राहतभरा

सिटी में सीताबडीं, सदर और सिविल लाइंस, गिट्टीखदान, इतवारी आदि क्षेत्रों में लगभग 15 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। सड़कों पर पानी बहने लगा। गांधीबाग और गोलीबार चौक क्षेत्र में भी बारिश दर्ज की गई। वहीं बेसा, बेलतरोड़ी, पिपला, मनीषनगर के आगे के एरिया में तेज बारिश हुई और साथ ही बेलतरोड़ी परिसर में ओले गिरने की खबर भी मिली। महागांव कापसी में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ ओले गिरने की सूचना मिली, दक्षिण नागपुर के मानेवाड़ा इलाके में बौछारें ही पड़ीं।

बदले मौसम के साथ ही वातावरण में राहतभरी ठंडकता आ गई। देर शाम व रात के समय हवा में गरमाहट की बजाय हल्की ठंडकता महसूस की गई। बच्चों ने भीगकर किया स्वागत मनीषनगर और नए नागपुर के बाहरी इलाकों में मौसम का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिला, यहां तेज आंधी के साथ अच्छी बारिश हुई। मनीषनगर, श्यामनगर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने बारिश का आनंद लिया, जबकि बच्चों ने भी भीगकर मौसम का स्वागत किया, पिपला रोड पर नाले के ऊपर लगाए गए आकर्षक वैरिकेड्स तेज हवा के कारण गिर गए।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की