File Photo 
नागपुर

बीच सड़क पर किशोरी से मारपीट, छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

नवभारत डेस्क

नागपुर. बातचीत बंद करने से नाराज होकर एक युवक ने हिंगना थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ बीच सड़क पर मारपीट कर विनयभंग किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपी हिंगना निवासी आकाश अशोक कंगाले (25) बताया गया.

पीड़िता 10वीं कक्षा में पढ़ती है. आकाश के साथ उसकी काफी समय से दोस्ती थी. दोनों में बातचीत भी होती थी. कुछ समय पहले पीड़िता की मां को इस बारे में पता चला. उन्होंने किशोरी को फटकार लगाई और आकाश से दोबारा बातचीत न करने की सलाह दी. इस वजह से पीड़िता ने उससे दूरी बना ली. बातचीत भी बंद कर दी. आकाश उससे एकतरफा प्यार करता था. अचानक बातचीत बंद होने से वह बौखला गया और पीछा करने लगा. बार-बार उस पर बातचीत करने के लिए दबाव डाल रहा था.

सोमवार की दोपहर पीड़िता स्कूल जा रही थी. बीच सड़क पर उसने उसे रोका. बातचीत बंद करने का कारण पूछा. पीड़िता ने उसे दूरी बनाने की सलाह दी. इस बात से नाराज होकर उसने गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी. रास्ते पर ही उसके बाल पकड़कर पीटने लगा और अभद्र व्यवहार किया. पीड़िता ने घर जाकर मां को जानकारी दी. हिंगना थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई. पुलिस ने छेड़खानी, मारपीट और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आकाश को गिरफ्तार कर लिया.

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा