नवभारत उत्सव 2026  
नागपुर

नागपुर में सुरों की सजेगी महफिल: 'नवभारत उत्सव' में सुदेश भोसले और मकरंद पाटनकर बिखेरेंगे अपना जलवा

Sudesh Bhosale Live in Nagpur: नागपुर के सुरेश भट्ट सभागृह में 11 अप्रैल को एक ऐतिहासिक शाम होने वाली है। 'नव भारत उत्सव' के मंच पर दिग्गज गायक सुदेश भोसले अपनी टीम के साथ सुरों का जादू चलाएंगे।

प्रिया जैस

Navabharat Utsav 2026 Event: नागपुर में अपने पाठकों के साथ 93 वर्षों के अटूट विश्वास और स्नेह के रिश्ते का जश्न मनाने के लिए 'नवभारत' एक भव्य कार्यक्रम 'नव भारत उत्सव' का आयोजन करने जा रहा है। यह शानदार महोत्सव 11 अप्रैल 2026 को नागपुर के रेशिमबाग स्थित सुरेश भट्ट सभागृह में आयोजित किया जाएगा।

सुरों की महफिल में सुदेश भोसले का जादू

इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण विख्यात गायक और अभिनेता सुदेश भोसले होंगे। सुदेश भोसले अपनी पूरी टीम के साथ नागपुर वासियों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। उनके साथ प्रसिद्ध गायक मकरंद पाटनकर भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। सुदेश भोसले ने स्वयं इस उत्सव के लिए अपना उत्साह साझा करते हुए कहा है कि यह शाम लोगों के लिए यादगार साबित होगी।

93 वर्षों के भरोसे का उत्सव

यह आयोजन केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं है, बल्कि नव भारत के 93 वर्षों के सफर और उसके अनमोल रिश्तों का एक उत्सव है। सुदेश भोसले ने सभी नागपुर वासियों से इस शानदार महोत्सव में बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने वादा किया है कि इस शाम को दर्शक जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।

समय और स्थान का रखें ध्यान

संगीत और उत्साह से भरा यह महोत्सव शाम 6:00 बजे से शुरू होगा। नागपुर का प्रतिष्ठित सुरेश भट्ट सभागृह इस गौरवशाली शाम का गवाह बनेगा। यदि आप भी बेहतरीन संगीत और यादगार प्रस्तुतियों के शौकीन हैं, तो 11 अप्रैल की इस शाम को अपनी डायरी में अभी नोट कर लें।

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित