आदित्य सोमानी, एमएचटी सीईटी, 100 पर्सेंटाइल,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

MHT-CET PCB में नागपुर का जलवा, आदित्य सोमानी ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल; राज्य के टॉप 11 छात्रों में शामिल

Nagpur MHT CET PCB: एमएचटी-सीईटी पीसीबी 2026 के परिणाम में नागपुर के आदित्य सोमानी ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर राज्य के टॉप 11 छात्रों में जगह बनाई और शहर का नाम रोशन किया।

अंकिता पटेल

Nagpur PCB Result 2026: नागपुर महाराष्ट्र राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा (एमएचटी-सीईटी) पीसीबी समूह के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। नागपुर के आदित्य सोमानी ने 100 पसेंटाइल अंक प्राप्त करके राज्य के शीर्ष छात्रों में स्थान हासिल किया है। पूरे राज्य से केवल 11 छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है। नागपुर के आदित्य ने 11 छात्रों में शामिल होकर शहर का नाम रोशन किया है।

यह परीक्षा महाराष्ट्र राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए फार्मेसी और कृषि शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित की गई थी। परीक्षा अप्रैल माह में 6 दिनों में 11 सत्रों में आयोजित की गई थी।

2,84,063 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,63,213 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। उपस्थिति दर 92.66 पसेंटाइल रही। इस परीक्षा में छात्राओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कुल परीक्षार्थियों में से 1,59,848 छात्राएं और 1,03,360 छात्र शामिल हुए। इसके अलावा, 5 ट्रांसजेंडर छात्र भी परीक्षा में शामिल हुए।

डॉक्टर बनना ही लक्ष्य : आदित्य सोमानी

परीक्षा में 100 पसेंटाइल अंक प्राप्त करने वाले आदित्य सोमानी ने कहा कि उनकी सफलता में स्व-अध्ययन की अहम भूमिका रही। उन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 90.20 पसेंटाइल अंक प्राप्त किए थे।

उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता दोनों चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत थे जिससे प्रेरित होकर उन्होंने डॉक्टर बनने का फैसला किया। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पढ़ाई के दौरान भौतिक विज्ञान सबसे चुनौतीपूर्ण विषय था। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार करने का दृढ संकल्प व्यक्त किया।

100 पसेंटाइल अंक प्राप्त करने वाले छात्र

100 प्रश अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में आदित्य अभिषेक सोमानी (नागपुर), झील छेड़ा (पालघर), एशले फर्नाडिस (मुंबई), अथर्व गडदे (कोल्हापुर), प्रतीक्षा गाढवे (सोलापुर), अथर्व काकुलडे (धुले), सार्थक पाटिल (सांगली), सहीम पटवेगर (कोल्हापुर), राशि चोपड़ा (पुणे), सौरीश सेन (ठाणे) और वरद वैद्य (पुणे) का समावेश है।

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला