22वें दिन भी जारी स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल  
नागपुर

Nagpur News: स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी, अब CM से मिलने की तैयारी

नवभारत डेस्क

नागपुर. सेवा में स्थायी करने की मांग को लेकर जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के कर्मचारी-अधिकारियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी रही. हड़ताल की वजह से ग्रामीण भागों में अभियान के सभी काम ठप हो गये हैं. बाल विकास योजना सहित जननी सुरक्षा योजना के कार्य बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. स्थिति यह है कि गर्भवती महिलाओं का समुपदेशन बंद हो गया है. वहीं महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में भी नहीं ले जाने वाले कर्मचारी नहीं है.

पौष्टिक आहार योजना का काम भी रुक गया है. सरकार द्वारा मांगों पर किसी भी तरह की गंभीरता नहीं दिखाये जाने की वजह से अब कर्मचारियों ने विधायकों के घर जाकर भाऊबीज मानने का आंदोलन शुरू किया है. इससे पहले कर्मचारियों ने काली दिवाली भी मनाई. अब 20 नवंबर को भंडारा के दौरे पर आने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को विदर्भ के सभी जिलों के प्रतिनिधि मिलने वाले हैं. शुरुआत में हड़ताल में करीब 1,600 कर्मचारी-अधिकारी शामिल हुये थे लेकिन अब सभी 2,700 कर्मचारी हड़ताल पर है.

उपकेंद्रों सहित पीएचसी में सेवा प्रभावित हो गई है. कई जगह ओपीडी बंद पड़ गई है. साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान की सभी तरह की रिपोर्टिंग और मरीजों का डेटा भेजना भी बंद कर दिया गया है. इससे सरकार को योजना के कार्यान्वयन में भी दिक्कतें आ रही हैं. कर्मचारी-अधिकारी कृति समिति का कहना है कि सरकार मांगों पर जरा भी गंभीर नहीं है. मुंबई में अब तक दो-तीन दौर की बैठकें भी हुई लेकिन सरकार सकारात्मक निर्णय लेने को तैयार ही नहीं है. यही वजह है कि कर्मचारी भी अपनी जिद पर अड़े हैं. जब अन्य राज्यों में कर्मचारियों को स्थायी किया जा सकता है तो फिर महाराष्ट्र क्यों कतरा रहा है. 

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई