ऑपरेशन थिएटर और सिमुलेशन लैब का उद्घाटन (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: सरकारी दंत अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और सिमुलेशन लैब का उद्घाटन

नागपुर के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण चिकित्सा परियोजनाएं शुरू की गई हैं।

आंचल लोखंडे

नागपुर: आम जनता को संपूर्ण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार विभिन्न सेवाओं के विकास पर विशेष बल दे रही है। नागपुर के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण चिकित्सा परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसी क्रम में नागपुर स्थित शासकीय दंत रुग्णालय (सरकारी दंत अस्पताल) में राज्य का पहला अत्याधुनिक शस्त्रक्रिया गृह, मॉड्युलर ऑपरेशन थिएटर तथा सिमुलेशन लैब का उद्घाटन किया गया। यह जानकारी महाराष्ट्र सरकार के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दी।

बावनकुले उद्घाटन समारोह के दौरान बोल रहे थे, जो शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर राज्य के वित्त राज्यमंत्री एडवोकेट आशिष जयस्वाल, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग के संचालक डॉ. राज गजभिये, अधिष्ठाता डॉ. अभय दातारकर, विभाग प्रमुख डॉ. प्रशांत पंदीलवार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सुविधाओं का विवरण

नवीन मॉड्युलर ऑपरेशन थिएटर लैमिनर एयर फ्लो प्रणाली से सुसज्जित है, जो बैक्टीरिया और धूलकणों को कम करता है। इससे पूरे वातावरण को निर्जंतुकीकरण बनाए रखना आसान हो जाता है। यह ऑपरेशन थिएटर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और इसमें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार बदलाव भी संभव हैं।

सिमुलेशन लैब में विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिससे उन्हें वास्तविक अनुभव के माध्यम से अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा। यह देश की पहली अत्याधुनिक सिमुलेशन लैब मानी जा रही है, जो दंत चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यहां विद्यार्थियों को एक्स-रे तकनीक और आधुनिक दंत उपचार विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष रूप से टायपोडोंट कृत्रिम दांतों पर 3डी तकनीक के माध्यम से आधुनिक उपचार पद्धतियाँ सिखाई जाएंगी।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी