नागपुर

SRPF के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नवभारत डेस्क

नागपुर. मानसिक तनाव के चलते राज्य आरक्षित पुलिस बल (एसआरपीएफ) के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक एसआरपीएफ कैंप क्वार्टर निवासी प्रशांत रामेश्वर कंगाले (27) बताया गया. प्रशांत एसआरपीएफ ग्रुप 4 में कार्यरत था. साथ ही स्पर्धा परीक्षा की तैयारी कर रहा था. उसका परिवार कामठी में रहता है. आगामी 27 अप्रैल को प्रशांत का विवाह भी तय था. परिजनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थी. सोमवार की शाम प्रशांत ने अपने क्वार्टर में सीलिंग फैन से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली. रात 8 बजे के दौरान पड़ोसियों ने उसे फंदे पर लटका देखा.

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही एमआईडीसी पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया. कमरे की जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला. जिसमें प्रशांत ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी थी. मेरी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है लिखा था. पुलिस ने चिट्ठी जब्त कर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. 

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z