नागपुर रेलवे स्टेशन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

Nagpur News: ईंधन भरी मालगाड़ी की बोगी से निकली चिंगारी,बाल-बाल बचे तेलंगाना एक्सप्रेस के यात्री

नागपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। रविवार दोपहर करीब 4 बजे ईंधन से भरी मालगाड़ी के शुरू होते हुए कोच से ज्वलनशील पदार्थ के फव्वारे के साथ आग की चिंगारी निकली...

आकाश मसने

नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया। रविवार दोपहर करीब 4 बजे ईंधन से भरी मालगाड़ी के शुरू होते हुए कोच से ज्वलनशील पदार्थ के फव्वारे के साथ आग की चिंगारी निकली। किसी विस्फोट सरीखी आवाज के बाद स्प्रे के समान निकले फव्वारे से निकले ईंधन के छींटे प्लेटफॉर्म 1 पर खड़ी हैदराबाद-दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस की ओर भी उड़े। इससे कुछ देर के लिए स्टेशन पर हंगामा मच गया और यात्रियों में किसी बड़े हादसे की दहशत मच गई।

हालांकि कुछ ही देर में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और यात्री ट्रेनों का परिचालन यथावत किया गया। घटना में तेलंगाना एक्सप्रेस में सवार एक महिला यात्री को मामूली चोट की जानकारी सामने आई।

गुड्स ट्रेन शुरू होते ही निकली चिंगारी

मिली जानकारी के अनुसार यह मालगाड़ी ईंधन लेकर दक्षिण भारत की ओर जा रही थी। इसे प्लेटफॉर्म 2 से लगी मेन लाइन पर खड़ा किया गया था। दोपहर करीब 3.53 बजे इसे रवाना किया गया लेकिन ट्रेन शुरू होने के झटके से एक बोगी से अचानक जोर से आवाज के साथ फव्वारे जैसी स्थिति में चिंगारी के साथ ईंधन उछला।

चिंगारी का कुछ हिस्सा प्लेटफॉर्म 2 की छत पर गिरा और कुछ प्लेटफॉर्म 1 पर खड़ी तेलंगाना एक्सप्रेस की ओर उछला। ईंधन होने से चिंगारी भी तेजी से बढ़ी लेकिन कुछ ही सेकंड में आग अपने आप ही बुझ गई और मालगाड़ी अजनी की ओर बढ़ा दी गई।

इसे आनन-फानन में अजनी यार्ड की ओर बढ़ाकर स्टेशन से दूर कर दिया गया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। हालांकि तब तक आग की चिंगारियां अपने आप ही शांत हो चुकी थीं। हालांकि प्लेटफॉर्म 2 की छत से धुआं निकलता रहा। आनन-फानन में स्टालों पर रखे गये फायर इक्स्टिंगग्विशरों की मदद से इस पर काबू पा लिया गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई और पानी की छिड़काव शुरू किया गया।

महिला यात्री को हल्की चोट

एकाएक हुई घटना से प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर खड़े यात्रियों में हड़कम्प मच गया। वहीं मालगाड़ी की जिस बोगी से चिंगारी निकली, ठीक उसके बगल में तेलंगाना एक्सप्रेस की पेन्ट्री कार थी। घटना के बाद धुएं के कारण अफवाह उड़ी कि तेलंगाना एक्सप्रेस की पेन्ट्री कार में भी आग लगी है। हालांकि ऐसा नहीं थी लेकिन इससे लगी कोच के दरवाजे पर खड़ी एक महिला आग की तेज चिंगारी के चपेट में आने से बची। उसे हल्की से चोट आई। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों और स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के अधिकारियों ने इलाज के लिए रुकने को कहा लेकिन महिला यात्री ने मना कर दिया। इसके बावजूद आमला स्टेशन पर ट्रेन को रोककर महिला यात्री की स्वास्थ्य जांच कर प्राथमिक उपचार किया गया।

सुरक्षाकर्मियों ने घेरा

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और लोहमार्ग पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों में भगदड़ की स्थिति को टाल दिया। मालगाड़ी रवाना होने के बाद तेलंगाना एक्सप्रेस को भी रवाना किया गया। हालांकि कुछ यात्रियों द्वारा अपने साथी को छूटने के कारण चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया।श्

कुछ देर बाद ट्रेन को दोबारा आगे बढ़ाया गया। उधर, सूचना मिलते ही मंडल प्रबंधन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जानकारी हासिल की और घटना की सघन जांच का आदेश दिया।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

सोनिया गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में सौंपी रिपोर्ट; 14 दिसंबर को अगली सुनवाई

मोहम्मद शमी की बीजेपी में होगी एंट्री, जल्द थाम सकते हैं पार्टी का दामन!

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख