नागपुर

सीताबर्डी पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा; 4 मामले उजागर, 1.10 लाख का माल जब्त

नवभारत डेस्क

नागपुर. विभिन्न थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को सीताबर्डी पुलिस ने दबोच लिया. आरोपी से चोरी के 5 दोपहिया वाहन समेत कुल 1,10,000 रुपये का माल बरामद किया गया. आरोपी का नाम बैतूल जिला, मध्य प्रदेश निवासी अल्केश दारू उईके (25) बताया गया. मातोश्री नगर, वानाडोंगरी निवासी प्रवीण घनश्याम चौबे (35) रामदासपेठ गए थे.

उन्होंने अपनी बाइक (एमएच-40/एजी-4402) लॉक कर अस्पताल चले गए. किसी ने उनका दोपहिया वाहन चोरी कर लिया. प्रवीण ने सीताबर्डी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली. पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान जाल बिछाकर मीठानीम दरगाह के पास अल्केश को पकड़ लिया.

पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल लिया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अधिक पूछताछ में अल्केश ने अमरावती, वाठोडा, कलमेश्वर से वाहन चोरी करने की बात कबूली. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के वाहन जब्त कर लिए. डीसीपी राहुल मदने के मार्गदर्शन में पीआई सबनिस, चव्हाण एपीआई कदम, पीएसआई तिवारी, मेगर, देशमुख, रंभापूरे ने कार्रवाई की.

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

आप होते कौन हैं नागरिकता का सबूत मांगने वाले? रामलीला मैदान से नेहा बोरा का BJP-RSS पर हमला

India Bloc Railly: रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा? भाषण की 10 बड़ी बातें

Ramlila Maidan History: कभी तालाब था रामलीला मैदान, नेहरू से जेपी और अन्ना आंदोलन तक की कहानी

अब अर्नब के बाद मुरासु का खतरा, 2 और 3 नवंबर को इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट