सीताबर्डी अतिक्रमण, हॉकर्स हंगामा,(साेर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

हॉकर्स बनाम मनपा: नागपुर सीताबर्डी में अतिक्रमण हटाने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Nagpur Sitabuldi Hawkers: नागपुर के सीताबर्डी में मनपा की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान हॉकर्स ने जमकर विरोध किया। भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच अवैध ठेले और दुकानों को हटाने की कार्रवाई जारी रही।

अंकिता पटेल

Nagpur Sitabuldi Hawkers Encroachment Drive: नागपुर जिले में मंगलवार की शाम सीताबर्डी क्षेत्र में उस समय हॉकर्स का हंगामा शुरू हो गया जब मनपा के अतिक्रमण विभाग के दस्ते ने वाहनों पर रखे सामान भी जब्त करना शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि बर्डी मेन रोड पर लंबे समय से मनपा द्वारा एक दस्ता नियुक्त किया गया है।

स्थायी तौर पर दस्ता होने के कारण दुकानें तो लगना बंद हो गई लेकिन किसी वाहन पर सामान होने पर उसे भी जब्त किया जा रहा है जिससे मनपा की टीम को हॉकर्स (फेरी वालों) के भारी विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन कड़े पुलिस बंदोबस्त और अधिकारियों की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम दिनभर जारी रही।

कार्रवाई सीताबर्डी मेन रोड से शुरू होकर वैरायटी चौक तक चली और पूरे दिन इस इलाके में अतिक्रमण निर्मूलन का काम जारी रहा। शाम के समय हॉकर्स ने मनपा की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया लेकिन इसके बावजूद सड़क और फुटपाथ के दोनों ओर लगाए गए अवैध ठेलों और दुकानों को हटाने का काम नहीं रुका।

आसीनगर और वर्धा रोड पर सामान जब्त

अतिक्रमण निर्मूलन दस्ते की टीम ने आसीनगर परिसर में कश्मीर बार और रेस्टोरेंट के पिछले हिस्से में कार्रवाई की और वहां मौजूद अवैध ठेलों व दुकानों को हटाकर सड़क को साफ किया। इसके बाद टीम ने अपना रुख वर्धा रोड की ओर किया।

वर्धा रोड परिसर से लेकर एयरपोर्ट, छत्रपतिनगर और खामला रोड परिसर तक सघन अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में सड़क के दोनों किनारों पर पसरे अतिक्रमण को साफ किया गया तथा 1 ट्रक सामान और 4 ठेलों को मनपा की टीम ने जब्त कर लिया।

महल और बड़कस चौक इलाके में संयुक्त कार्रवाई

शहर के पुराने और भीड़भाड़ वाले महल परिसर में दस्ते ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। यहां महल चौक से लेकर बड़कस चौक, केलीबाग रोड, गडकरी वाड़ा परिसर और कल्याणेश्वर मंदिर परिसर तक पूरे दिन अतिक्रमण हटाया गया।

सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों और ठेले वालों को हटाकर यातायात के लिए रास्ता सुचारु बनाया गया। कार्रवाई में प्रवर्तन विभाग के उपायुक्त मंगेश खवले और सहायक आयुक्त संजय कांबले के मार्गदर्शन में अतिक्रमण टीम द्वारा हिस्सा लिया गया।

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप