उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में कल उद्धव सेना का राम रक्षा पाठ, केवल 150 शिवसैनिकों को मंदिर में मिलेगा प्रवेश, जानें पूरा शेड्यूल

Uddhav Thackeray Ram Raksha Andolan: अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित दान घोटाले के विरोध में शिवसेना (UBT) नागपुर में विशाल राम रक्षा पाठ कर शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है।

आकाश मसने

Shiv Sena UBT Ram Raksha Path In Nagpur: अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हुए दान चोरी के मुद्दे की ओर पूरे देश का ध्यान दिलाने के लिए शिवसेना (यूबीटी) द्वारा संघ मुख्यालय व मुख्यमंत्री के शहर नागपुर में स्थित रामनगर राम मंदिर में 18 जुलाई की शाम 3.30 बजे राम रक्षा पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसमें कम से कम 7-8 हजार शिवसैनिकों के विदर्भ भर से जुटने का दावा पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। हालांकि मंदिर प्रबंधन ने मंदिर परिसर में किसी तरह का राजनीतिक आयोजन नहीं करने की शर्त पर राम रक्षा पाठ करने की अनुमति दी है।

मंदिर में 150 शिवसैनिकों को ही मिलेगा प्रवेश

मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर राम मंदिर के भीतर 150 शिवसैनिकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष शिवसैनिक परिसर के बाहर होंगे। इसे उद्धव ठाकरे का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है। इस दौरान उनके पुत्र आदित्य ठाकरे भी उपस्थित रहेंगे। पार्टी के नेता अंबादास दानवे शिवसैनिकों को इसकी जानकारी देने के लिए दो दिवसीय दौरा भी कर रहे हैं। सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी आमंत्रित किया है।

संजय राउत व दानवे का नागपुर डेरा

नागपुर में उद्धव ठाकरे के राम रक्षा आंदोलन के आयोजन की तैयारियों की जिम्मेदारी खुद पार्टी सांसद संजय राउत व अंबादास दानवे संभाल रहे हैं। राउत ने 14 जुलाई की शाम ही मंदिर के ट्रस्टी रवि वाघमारे से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि यह पूरी तरह से धार्मिक कार्यक्रम है। इस आश्वासन के चलते ही राम रक्षा पाठ करने के लिए अनुमति दी गई। मंदिर के समीप मैदान में मंच का निर्माण किया जाएगा जहां हजारों शिवसैनिक राम रक्षा पाठ करेंगे। यहीं से उद्धव ठाकरे शिवसैनिकों को संबोधित भी करेंगे। नागरिकों को भी मुफ्त में राम रक्षा पुस्तिका का वितरण किया जाएगा।

राउत ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र

संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी पत्र लिखकर आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि आप प्रखर रामभक्त व हिन्दुत्ववादी हैं। आयोध्या राम जन्मभूमि मुक्त करने के आंदोलन में आप सहभागी होने की हमेशा बात करते हैं। आज उसी मंदिर में चोरी, लूटमार व धाखाधड़ी जैसे अपराध हुए व करोड़ों की अनियमितता हुई है। आरएसएस ने भी अयोध्या में चोरी के संदर्भ में दुख व्यक्त किया है।

संजय राउत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) ने राम मंदिर लूट के संदर्भ में लोगों के बीच जनजागृति लाने के लिए राम रक्षा उपक्रम शुरू किया है। उन्होंने सीएम से आग्रह किया है कि वे अपने शहर में हो रहे इस आयोजन में सहभागी होकर रामभक्तों को शुभेच्छा दें।

MVA के नेता भी होंगे शामिल

राम रक्षा पाठ में महा विकास आघाड़ी (MVA) के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायाक विकास ठाकरे, पूर्व मंत्री सुनील केदार, शरद पवार गुट के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल होने वाले हैं। शिवसेना के महानगर प्रमुख किशोर कुमेरिया ने महापौर नीता ठाकरे सहित मनपा के सभी दलों के नगरसेवकों को भी आमंत्रित किया है।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह