शालार्थ आईडी घोटाला (फाइल फोटो) 
नागपुर

शिक्षा विभाग: शेखर पाटिल माध्यमिक के वेतन पथक अधीक्षक, जिले में 6, विभाग में 10 अधिकारियों के तबादले

Shalarth ID Scam: शालार्थ आईडी घोटाला मामले में शिक्षा विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति और तबादलों के आदेश का सिलसिला जारी है। शालेय शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग ने अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया।

प्रिया जैस

Officers Transferred in Department: नागपुर में पिछले 4-5 महीनों से शालार्थ आईडी घोटाला मामले में किरकिरी झेल रहे शिक्षा विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति और तबादलों के आदेश का सिलसिला बना हुआ है। बुधवार को शालेय शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग ने राज्य के 97 अधिकारियों के पदोन्नति और तबादले का आदेश जारी किया।

नागपुर जिले में 6 और विभाग में 10 अधिकारियों का पदोन्नति के साथ तबादला किया गया। इनमें शिक्षा उपसंचालक कार्यालय के शिक्षा उपनिरीक्षक शेखर पाटिल को जिले में माध्यमिक के वेतन पथक अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। स्वप्ना गाढ़वे को उपसंचालक कार्यालय में कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया।

इसके अलावा जिला परिषद में वर्षा खांबालकर को उपशिक्षाधिकारी (माध्यमिक), अर्चना टालाटुले को उपशिक्षाधिकारी (प्राथमिक), किरण चिनकुरे को उपशिक्षाधिकारी (माध्यमिक) और प्रवीण कांबले को पदोन्नति के साथ उपशिक्षाधिकारी (माध्यमिक) नियुक्त किया गया है। विभाग में 10 अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।

इन अधिकारियों की पदोन्नति

इसमें रणजीत सिंह राजपूत को चंद्रपुर का वेतन पथक अधीक्षक (प्राथमिक),बालासाहब मुंढे को भंडारा का वेतन पथक अधीक्षक (प्राथमिक), मोहन उशिरे उपशिक्षाधिकारी (प्राथमिक) भंडारा, गिरीधर चावरे उपशिक्षाधिकारी (प्राथमिक) चंद्रपुर, गणेश येलणे उपशिक्षाधिकारी (माध्यमिक) चंद्रपुर, ज्ञानेश्वर पानसरे उपशिक्षाधिकारी (प्राथमिक) वर्धा, दीपक सिंह ठाकुर उपशिक्षाधिकारी (प्राथमिक) गोंदिया, मनीषा गजभिये उपशिक्षाधिकारी (माध्यमिक) भंडारा, अंकुश शिंगाडे उपशिक्षाधिकारी (प्राथमिक) वर्धा, संदेश जाधव को उपशिक्षाधिकारी (योजना ) गोंदिया के पद पर पदोन्नति दी गई है।

डीसीपी पखाले की शहर वापसी, पाटिल का मुंबई तबादला

पहले भी बतौर डीसीपी नागपुर में काम कर चुके संदीप पखाले की शहर में वापसी हुई है। बुधवार को गृह विभाग द्वारा डीसीपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया। सिटी में बतौर डीसीपी हेडक्वार्टर काम कर रहीं अश्विनी पाटिल का तबादला मुंबई हुआ है। नवंबर 2022 में पाटिल का बतौर डीसीपी नागपुर तबादला हुआ था। उनका लगभग 3 वर्ष का कार्यकाल हो चुका था, इसीलिए उनका तबादला मुंबई किया गया।

डीसीपी पखाले भी 2022 तक शहर में डीसीपी जोन-2 पद पर कार्यरत थे। नागपुर ग्रामीण में अतिरिक्त अधीक्षक पद पर काम करने के बाद उन्हें नक्सल विरोधी अभियान के स्पेशल एक्शन ग्रुप (एसएजी) का मुखिया नियुक्त किया गया था। अब उन्हें दोबारा नागपुर भेजा गया है।

पखाले को शहर में काम करने का अच्छा अनुभव है। उनके अलावा ग्रामीण के उपविभागीय पुलिस अधिकारी दीपक अग्रवाल को भी नागपुर में बतौर डीसीपी तैनाती दी गई है। अग्रवाल 2020 बैच के आईपीएस अफसर हैं। 2 अधिकारियों के शहर में आने से डीसीपी स्तर के अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल भी किया जा सकता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा