नागपुर बाजार, स्कूल तैयारी,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर में 30 जून का 'काउंटडाउन' शुरू: बच्चों को चाहिए स्पाइडर मैन और सिंड्रेला, पैरेंट्स को लगी 'प्यारी चपत'

Nagpur Market Demand: नए शैक्षणिक सत्र से पहले नागपुर के बाजारों में स्कूल बैग, टिफिन, बॉटल और स्टेशनरी की खरीदारी बढ़ गई है। बच्चों में कार्टून कैरेक्टर वाले स्कूल एक्सेसरीज की मांग देखी जा रही है।

अंकिता पटेल

Nagpur Market School Reopening: नागपुर में 30 जून से स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है। स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों के लिए स्कूल बैग, बॉटल, लंच बॉक्स, पेंसिल बॉक्स समेत स्केल एक्सेसरीज की मांग शुरू हो गई है। पैरेंट्स भी बच्चों की पसंद के बैग, पेंसिल बॉक्स खरीद रहे हैं। बात बच्चों की हो तो कॉर्टून किरदारों वाले स्कूल एक्सेसरीज ही बच्चों की पहली पसंद होते हैं। ऐसे में ऑरेंज सिटी के बाजार कॉर्टून कैरेक्टर वाले बैग, बॉटल, टिफिन से अटा पड़ा है।

बॉयज और गर्ल्स के लिए अलग-अलग विकल्प

व्यापारी उमेश शर्मा के अनुसार बैग में बॉयज और गर्ल्स के लिए अलग-अलग विकल्प मौजूद हैं। लड़कों के लिए जहां छोटा भीम, गणेश, बेन 10, डोरेमोन, स्पाइडर मैन सहित विविध कैरेक्टर वाले बैग पहली पसंद हैं तो वहीं लड़कियों के लिए खास तौर पर बार्बी और हन्नामोंटाना, लोबिता, निंजा, सिंड्रेला के आइटम मौजूद हैं। स्कूल खुलने में कुछ हीदिन शेष रह गये हैं जिसके चलते मार्केट में चहल-पहल बढ़ गई है। बर्डी, सक्करदरा, धरमपेठ, कमाल चौक, मानेवाड़ा सहित शहर कई बाजारों में स्टेशनरी व अन्य सामानों की खरीदारी होने लगी है।

500 से 2,000 रु. तक है कीमत

मार्केट में स्कूल बैग्स, टिफिन, बोतलें और पेंसिल बॉक्स हर कीमत के हैं। स्कूल बैग 500 से लेकर 2,000 रुपए तक की कीमत वाले हैं। इसी तरह वाटर बॉटल, टिफिन, सिपर की भी कीमत कम नहीं है। बाजारों में बच्चों के लिए ब्रांडेड कंपनियों के स्कूल बैग्स, पेंसिल व लंच बॉक्स, पानी की बोतलें हैं। एक से बढ़कर एक डिजाइन में थ्रीडी आइटम भी मार्केट में उपलब्ध हैं।

रेसिंग कार के साथ फ्लोर वाले कम्पास

पेंसिल बॉक्स में एक से बढ़कर एक डिजाइन है। प्लास्टिक, लकड़ी और मेटल के बने पेंसिल बॉक्स खासतौर से लुभा रहे हैं। इसमें भी रेसिंग कारों के कम्पास भी बच्चों को आकर्षित कर रहे है। पेंसिल बॉक्स पर कई प्रकार के स्टीकर व चित्र चिपका कर इन्हें आकर्षक बनाया गया है। इसके अलावा कई फ्लोर वाले कम्पास बॉक्स, लेयर वाले पेंसिल बॉक्स, स्टैंडिंग पेंसिल बॉक्स के अलावा जिपर भी खास है।

आकर्षित कर रहीं प्रिंट बोतलें

समय के साथ सब कुछ बदल जाता है। नागपुर बाजार में अभी वाटर बोतल में प्लास्टिक के साथ-साथ तांबे और कांच सिलिकॉन, स्टील की बोतलें भी नई डिजाइन की उपलब्ध है। कॉर्टून प्रिंट के टिफिन और बोतल बच्चों को बड़े लुभाते हैं। अब तो अपना फोटो भी बोतल पर अंकित करने की सुविधा है। ऐसी बोतल की कीमत 500 से 1,500 रु. है, वैसे कॉपर बोतल 300 रु. से शुरू है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?