जामसावली (फाइल फोटो) 
नागपुर

हनुमान पथ से जुड़ेगा सावनेर-सिवनी फोरलेन, नितिन गडकरी ने किया ऐलान, जामसांवली पहुंचना होगा आसान

Saoner-Seoni 4 Lane Connected to Hanuman Path: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सावनेर–छिंदवाड़ा–सिवनी मार्ग को फोरलेन में विकसित करने की घोषणा की।

प्रिया जैस

Saoner-Seoni 4 Lane: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सावनेर–छिंदवाड़ा–सिवनी मार्ग को फोरलेन में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर लगभग ₹2,500 करोड़ की लागत आएगी तथा आगामी 6 माह में कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। सावनेर से सिवनी के लिए अभी 4 घंटे का समय लगता है जो फोरलेन बनने के बाद 2 घंटे ही लगेंगे।

यह फोरलेन रोड लगभग 150 किलोमीटर लंबा होगा। इसके निर्माण से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, क्षेत्रीय यातायात को गति मिलेगी, औद्योगिक एवं कृषि उत्पादों का परिवहन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

जामसांवली हनुमान पथ बनेगा

खास बात है कि सावनेर से सौंसर से पहले यह फोरलेन जामसांवली स्थित चमत्कारिक हनुमान मंदिर के प्रस्तावित हनुमान पथ से भी जुड़ेगा। मंदिर संस्थान के निवेदन पर इस फोरलेन को जामसांवली स्थित चमत्कारिक हनुमान मंदिर से जोड़ने के लिए विशेष पहल की जाएगी। इसे ‘हनुमान पथ फोरलेन’ के रूप में विकसित किया जाएगा। यह मार्ग लगभग 21 किलोमीटर लंबा होगा जो सौंसर क्षेत्र के बजाज चौक से नागपुर–भोपाल फोरलेन मार्ग (राजना) तक बनाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी से जामसांवली में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान संस्थान पदाधिकारियों ने हनुमान पथ फोरलेन और सावनेर-छिंदवाड़ा-सिवनी फोरलेन की मांग की थी।

हजारों लोगों को होगा लाभ

उल्लेखनीय है कि नागपुर और छिंदवाड़ा के बीच हर दिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही है। इसके अलावा जामसांवली हनुमान मंदिर में भी नागपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में सावनेर से सिवनी तक फोरलेन और इससे जुड़े हनुमान पथ से हर दिन हजारों लोगों की आवाजाही सुगम और सुरक्षित हो सकेगी।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उज्जैन में बनाए महाकाल लोक की तर्ज पर जामसांवली में ₹314 करोड़ की लागत से हनुमान लोक का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसका पहला चरण लगभग पूर्ण हो चुका है। हनुमान पथ फोरलेन से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जामसांवली पहुंचने में सुविधा होगी।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन