सावनेर में 125 फुट के राष्ट्रध्वज स्तंभ का अनावरण (सौजन्य-नवभारत) 
नागपुर

Saoner की शान! गांधी चौक पर लहराया 125 फुट ऊंचा तिरंगा, डॉ. आशीष देशमुख ने किया ऐतिहासिक अनावरण

Saoner Municipal Council News: सावनेर के गांधी चौक पर 125 फुट ऊंचा तिरंगा लहराया! विधायक डॉ. आशीष देशमुख ने किया अनावरण। हनुमान जयंती पर सांस्कृतिक संध्या और सौंदर्यीकरण का लोकार्पण।

प्रिया जैस

Saoner 125 feet National Flag: सावनेर शहर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर गुरुवार शाम को 125 फुट ऊंचे राष्ट्रध्वज स्तंभ के अनावरण एवं चौक के सौंदर्यीकरण के उपलक्ष्य में भव्य 'लोकसांस्कृतिक संध्या' का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भजन, संगीत और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धा, भक्ति और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रसिद्ध गायिका अनुष्का भटनागर एवं आदिशा भटनागर ने अपनी मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। उनकी सुरमयी आवाज ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन संध्या और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया।

राष्ट्रध्वज स्तंभ का अनावरण

विदर्भ में सबसे ऊंचा तथा मुख्य आकर्षण नव निर्मित 125 फुट ऊंचे राष्ट्रध्वज स्तंभ का अनावरण एवं महात्मा गांधी चौक के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण रहा, जो क्षेत्र के विधायक डॉ. आशीष देशमुख के हाथों संपन्न हुआ। इस पहल से शहर की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं और यह स्थान अब नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

गांधी चौक की जगमगाहट एक भव्य पुरातन हनुमान मंदिर के सामने बीच चौराहे पर लहराता 125 फुट का ध्वज धार्मिकता के साथ देशभक्ति का जज्बा निर्माण किया। आकर्षक विद्युत व्यवस्था, सौंदर्यीकरण तथा नागरिकों और विशेषकर बुजुर्गों के लिए आसन और विधायक डॉ. आशीष देशमुख की संकल्पना से नागरिकों में सराहना हो रही है।

Saoner को मिली नई दिशा

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर देशभक्ति, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश आत्मसात किया। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और भव्यता का विशेष समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर शहरवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सावनेर के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन में एक नई दिशा देने वाला बताया।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष संजना मंगले, न.प. उपाध्यक्ष राजू घुगल, प्रदेश भाजपा सदस्य डॉ. राजीव पोतदार, जिलाध्यक्ष मनोहर कुंभारे, रामराव मोवाड़े, सार्वजनिक विभाग अभियंता सुनीलकुमार दमाहे, कार्यकारी अभियंता ऋषिकांत राऊत, मुख्याधिकारी अर्शिया जूही, एड. प्रकाश टेकाड़े, नगरसेवक मंदार मंगले, डॉ. विजय धोटे, रवीन्द्र ठाकुर तथा अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रेल सेवा पर BRICS बैठक का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने लगाया हेल्प डेस्क

18th BRICS Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगा शिखर सम्मेलन; जानिए थीम, सहभागी देश और भारत का एजेंडा

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार

धौंस या अहंकार के आगे नहीं झुकेगा ईरान, नई दिल्ली से राष्ट्रपति पेजेशकियन का स्पष्ट मैसेज