संजय राउत और मोहन भागवत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

'...आपको रूक जाना चाहिए', मोहन भागवत ने पीएम मोदी को दिए रिटायरमेंट के संकेत?

Sanjay Raut on Mohan Bhagwat: नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोहन भागवत के एक बयान पर संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी। संजय राउत ने उनके बयान पर कहा कि यह PM की ओर इशारा है।

प्रिया जैस

Sanjay Raut News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर अपने बयान से खलबली मचा दी है। मोहन भागवत के एक बयान पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कटाक्ष किया है और उनके बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल, बुधवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में "मोरोपंत पिंगले: द आर्किटेक्ट ऑफ हिंदू रिसर्जेंस" पुस्तक के लॉन्च पर एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था। इस सभा के दौरान मोहन भागवत ने मोरोपंत पिंगले की कही 75 साल में रिटायर होने की बात छेड़कर बहस शुरू कर दी।

संघ प्रमुख का बयान

इस बयान को लेकर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत यह संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल सितंबर में 75 साल के होने जा रहे हैं। संघ प्रमुख भागवत ने कहा था, 'जब आपको कोई 75 साल का होने पर बधाई देता है, तो इसका मतलब होता है कि अब आपको रुक जाना चाहिए और दूसरों को काम करने का मौका देना चाहिए।' उनके इस बयान के बाद राउत की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख पीएम मोदी को यह संदेश दे रहे हैं। राउत ने कहा, 'पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, जसवंत सिंह आदि जैसे नेताओं को जबरन रिटायरमेंट दिलाया, क्योंकि वह 75 साल के हो गए थे। अब देखते हैं कि क्या मोदी इसका पालन खुद भी करेंगे।'

पहले भी दावा कर चुके राउत

इससे पहले भी मार्च के महीने में संजय राउत प्रधानमंत्री मोदी के रिटायरमेंट को लेकर कुछ दावे कर चुके हैं। जब प्रधानमंत्री संघ मुख्यालय के दौरे पर नागपुर आए थे, तब उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी अपने रिटायरमेंट का ऐलान करने के लिए आरएसएस के नागपुर मुख्यालय गए। संजय राउत का मानना था कि पीएम बीते 10-11 सालों में आरएसएस मुख्यालय नहीं गए इसलिए यह दौरा उनके आगामी राजनीतिक भविष्य के लिए अहम था।

भाजपा ने किया था इनकार

पिछले साल मई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल का होने के बाद भी सक्रिय राजनीति से रिटायर नहीं होंगे। उन्होंने कहा था, 'मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि भाजपा के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। मोदी 2029 तक देश की अगुवाई करेंगे और मोदी आने वाले चुनावों में भी नेतृत्व करेंगे। इंडिया गठबंधन के लिए कोई खुशखबरी नहीं है। वो झूठ फैलाकर चुनाव नहीं जीत सकते।'

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन