संजय राउत ने CM देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर राम रक्षा आंदोलन का दिया न्योता (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

अयोध्या राम मंदिर मामले पर सियासत गर्म! संजय राउत ने CM देवेंद्र फडणवीस को दिया राम रक्षा आंदोलन का न्योता

Sanjay Raut Invites Devendra Fadnavis: राम मंदिर में दान चोरी के विरोध में शिवसेना (यूबीटी) नागपुर में राम रक्षा आंदोलन आयोजित कर रही है। संजय राउत ने मुख्यमंत्री फडणवीस को न्योता दिया है।

आकाश मसने

Sanjay Raut Invites Devendra Fadnavis For Ram Raksha Andolan: अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने इस मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर नागपुर में आयोजित होने जा रहे राम रक्षा आंदोलन में शामिल होने का औपचारिक न्योता दिया है।

यह आंदोलन शिवसेना (यूबीटी) द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृहनगर नागपुर में आयोजित किया जा रहा है। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही इस आंदोलन में अपनी मौजूदगी की घोषणा कर चुके हैं।

नागपुर में 18 जुलाई को राम रक्षा आंदोलन

बता दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने अयोध्या में राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में पूरे राज्य में राम रक्षा आंदोलन कर रही है। यह आंदोलन अब विदर्भ की ओर बढ़ रहा है। 18 जुलाई को नागपुर में इसका आयोजन होगा। संजय राउत ने नागपुर में आयोजित 'राम रक्षा आंदोलन' में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को न्योता देने के लिए एक पत्र लिखा।

संजय राउत ने CM फडणवीस को लिखा पत्र

संजय राउत ने सीएम फडणवीस को लिखे एक पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर कहते हैं कि उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि को 'मुक्त' कराने के आंदोलन में हिस्सा लिया था। उन्होंने आगे लिखा कि आज इसी राम मंदिर में चोरी, डकैती और धोखाधड़ी जैसे अपराध होने का आरोप है और यह दावा किया जा रहा है कि सैकड़ों करोड़ रुपयों का गबन किया गया है।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने स्वयं अयोध्या में हुई कथित चोरियों पर 'दुख' जताया है। राउत ने फडणवीस को आंदोलन में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा कि शिवसेना (यूबीटी) ने राम मंदिर से जुड़ी कथित लूट के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 'राम रक्षा' अभियान शुरू किया है। समझिए कि 'राम रक्षा' का अभिप्राय 'भगवान राम की रक्षा' है।

क्या है राम मंदिर दान चोरी मामला?

गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित हेराफेरी का यह मामला पिछले महीने सामने आया था। विवाद बढ़ने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए 13 जून को एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था।

SIT द्वारा अपनी शुरुआती छानबीन के बाद 23 जून को एक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी गई। इस रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई और पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब शिवसेना (यूबीटी) इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है।

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें! नदिया कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला

29 साल का गैंगस्टर, अमेरिका में केस और गिरफ्तारी वारंट...कौन है FBI के निशाने पर आया पंजाब का मेजर सिंह?

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम