नागपुर सफाई कर्मचारी, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
नागपुर

मोमिनपुरा विवाद: नागपुर में महिला कर्मचारी को न्याय नहीं मिला तो काम बंद की चेतावनी, महापौर को सौंपा ज्ञापन

Nagpur Sanitation Worker: मोमिनपुरा में महिला सफाई कर्मचारी से अभद्रता और आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सफाई कर्मचारियों में रोष है। गांधीबाग जोन कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।

अंकिता पटेल

Nagpur Mominpura Incident: नागपुर मोमिनपुरा इलाके में ड्यूटी के दौरान एक महिला सफाई कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता और पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी न होने से सफाई कर्मचारियों में भारी रोष है। महानगरपालिका प्रशासन और पुलिस विभाग की इस नागपुर कार्पोरेशन एम्प्लाइज एसोसिएशन (इंटक)' ने शुक्रवार को गांधीबाग जोन कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की।

इस संबंध में अलग-अलग संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मिलकर यूनियन के नेतृत्व में महापौर को आधिकारिक पत्र भी सौंपा है। चर्चा के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पीड़ित महिला को न्याय नहीं मिलता है तो गांधीबाग जोन में काम बंद आंदोलन भी किया जाएगा।

अब तक ठोस कार्रवाई नहीं

एसोसिएशन द्वारा महापौर को सीधे गए पत्र के अनुसार 8 मई को प्रभाग क. जोन क्र.6 के अंतर्गत मोमिनपुरा परिसर में महिला सफाई कर्मचारी अपना सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान असामाजिक तत्च ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, इस घटना की शिकायत तत्काल सबंधित जीनल कार्यालय और पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। यहां तक कि नागपुर मनपा प्रशासन की ओर से भी इस संदर्भ में किसी तरह का ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिससे विशेष रूप से महिला सफाई कर्मचारियों के मनीवाल पर असर पड़ रहा है।

कर्मचारियों में दहशत, काम न करने की चेतावनी

यूनियन का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी अन्य प्रभागों में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। लगातार हो रहीं इन घटनाओं के कारण महिला कर्मचारियों में खौफ का माहौल बन गया है और सभी सफाई कर्मियों में भारी असंतोष व्याप्त है।

सफाई कर्मचारियों के सामाजिक और श्रमिक संगठनों ने इरा घटना की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना के बाद से सफाई कर्मचारी काम करने की मानसिक स्थिति में नहीं है। भविष्य में कार्यरत कर्मचारियों के साथ ऐसी घटनाएं न हो और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?